{"_id":"69d4b4a9358e1df6350b93da","slug":"high-tension-cable-damaged-by-fire-in-garbage-power-supply-disrupted-for-hours-in-azamgarh-2026-04-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Azamgarh News: कूड़े में लगी आग से जली हाईटेंशन केबल, घंटों गुल रही बिजली; परेशान रहे लोग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Azamgarh News: कूड़े में लगी आग से जली हाईटेंशन केबल, घंटों गुल रही बिजली; परेशान रहे लोग
Tue, 07 Apr 2026 01:12 PM IST
Pragati Chand
अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़।
अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़।
Published by: Pragati Chand
Updated Tue, 07 Apr 2026 01:12 PM IST
सार
Azamgarh News: आजमगढ़ जिले के नरौली पुल के पास सुबह कूड़े में आग लग गई। फायर ब्रिगेड ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। इस दौरान बिजली ट्रिप होने से आमजन परेशान रहा।
विज्ञापन
कूड़े में लगी आग को बुझाने पहुंची फायर ब्रिगेड की टीम
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
आजमगढ़ जिले के सिधारी थाना क्षेत्र के नरौली पुल के पास कूड़े के ढेर में मंगलवार सुबह करीब 9.30 बजे आग लग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप ले लिया और पास से गुजर रही हाईटेंशन लाइन की केबल को अपनी चपेट में ले लिया, जिससे केबल धू-धू कर जलने लगी और बिजली सप्लाई ट्रिप हो गई।
विज्ञापन
आग लगने के बाद उठते धुएं से राहगीरों को काफी परेशानी हुई, लेकिन शुरुआती समय में मौके पर मौजूद पुलिसकर्मियों ने इस पर ध्यान नहीं दिया। आग बढ़ने के बाद बिजली विभाग के कर्मचारियों को इसकी जानकारी हुई, जिसके बाद मौके पर जेई समेत अन्य कर्मचारी पहुंचे और फायर ब्रिगेड को सूचना दी गई।
विज्ञापन
फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची, लेकिन शुरुआती प्रयासों में पानी कम पड़ गया, जिससे आग बुझाने में दिक्कत आई। बाद में नगर पालिका से टैंकर मंगवाया गया, जिसके बाद कड़ी मशक्कत कर करीब तीन घंटे में आग पर काबू पाया जा सका।
विज्ञापन
इसे भी पढ़ें; UP News: घर से टहलने निकले बुजुर्ग का पोखरे में मिला शव, पोस्टमार्टम रिपोर्ट से सामने आएगी मौत की वजह
इस दौरान हाईटेंशन केबल पूरी तरह जल गई, जिससे क्षेत्र की बिजली आपूर्ति बाधित रही और उपभोक्ताओं को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। आग बुझने के बाद बिजली विभाग के कर्मचारी केबल बदलने के कार्य में जुट गए।
आग लगने से बिजली की केबिल जल गई थी, जिससे लाइट गुल हो गई। फायर ब्रिगेड को बुलाकर आग बुझाई जा रही है। केबिल ठीक होने के बाद ही बिजली आपूर्ति बहाल हो सकेगी। -मनोज श्रीवास्तव, एसडीओ