फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   High people snatched the chain from the neck of Anganwadi

आंगनबाड़ी के गले से चेन छीन भागे उच्चक

Sat, 03 Jul 2021 11:15 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 03 Jul 2021 11:15 PM IST
विज्ञापन
High people snatched the chain from the neck of Anganwadi
सरायमीर। स्थानीय थाना क्षेत्र के निकामुद्दीनपुर गांव के पास बाइक सवार उचक्कों ने सवारी गाड़ी का इंतजार कर रही आंगनबाड़ी कार्यकर्ता के गले से चेन छीन कर फरार हो गए। घटना के बाबत पीड़िता ने पुलिस को तहरीर दिया है।
विज्ञापन

सरायमीर थाना के दरिखा अहमदपुर गांव निवासिनी बदामी देवी पत्नी जगदीश आंगनबाड़ी कार्यकर्ता है। वर्तमान में उसकी तैनाती निकामुद्दीनपुर गांव में है। शनिवार को वह गांव में बच्चों को सरकार द्वारा उपलब्ध कराई गई सामग्री बांट कर घर जाने के लिए मुख्य मार्ग पर आई और सवारी का इंतजार करने लगी। इसी दौरान एक बाइक सवार दो युवक पहुंचे। एक युवक ने महिला से फरिहां का रास्ता पूछा तो दूसरे ने उसके गले से सोने की चेन छीन ली और फिर दोनों बाइक से फरार हो गए। महिला के शोर मचाने पर आसपास के लोग मौके पर जुट गए। सूचना पुलिस को दी गई तो सरायमीर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच पड़ताल शुरू कर दिया। घटना स्थल से कुछ दूरी पर लगे सीसी टीवी फुटेज को भी पुलिस ने खंगाला। महिला ने घटना के बाबत पुलिस को तहरीर दे दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed