फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   helth

गंदे व फटे चादर देख भड़क हुए संयुक्त निदेशक

Thu, 25 Jul 2019 12:00 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 25 Jul 2019 12:00 AM IST
विज्ञापन
helth
आजमगढ़। महिला अस्पताल की दुर्व्यवस्था से खिन्न संयुक्त सचिव फटे व गंदेे चादर बिछा मिलने पर उन्होंने स्टाफ नर्सों की जमकर क्लास ली। उन्होंने कहा कि अस्पताल प्रशासन की लापरवाही के चलते यहां की स्थिति बद से बदतर बनी हुई है। वार्ड में निरीक्षण के लिए पहुंचे संयुक्त सचिव को एक बेड किनारे से टूटा मिला। रोस्टर के अनुरूप चार भी वार्डो में नहीं बिछा था, बुधवार को हरी चादर बिछी होनी चाहिए था लेकिन सफेद चादर बिछी थी। नर्सो के लिए वार्ड के पास बने शौचालय को स्टोर बना दिया गया था, जिस पर उन्होंने स्टोर कहीं और स्थानांतरित करने और शौचालय को सहीं करा कर चालू कराने को कहा। वार्डो के निरीक्षण के दौरान पता चला कि कोई भी डॉक्टर राउंड पर नहीं आया है। जिस पर वे भड़क उठे। एसआईसी ने बताया कि डॉ. यूबी चौहान को राउंड पर आना था और वे हाईकोर्ट गये है। इस पर उन्होंने कहा कि एक डॉक्टर नहीं है तो दूसरे को राउंड पर अवश्य आना चहिए। उन्होंने मौके पर ही दूसरे डॉक्टर को बुला कर राउंड करने का निर्देश दिया। वार्ड के पास मरीजों के लिए बने शौचालय के पाट टूटा थे साथ ही बेसिन के पाइप गायब थे। इतना ही नहीं शौचालय से इतनी दुर्गंध आ रही थी कि उसके अंदर खड़ा होना मुश्किल था। आक्सीजन सिलेंडरों के रख-रखाव में भी गड़बड़ी मिली। जिम्मेदार फार्मासिस्ट के पास अस्पताल में खाली व भरे सिलेंडरों का कोई रिकार्ड ही नहीं था। रजिस्टर मांगे जाने पर वह आधी-अधूरी इंट्री हुई रजिस्टर को लाया। जिस पर वे भड़क उठे और कहा कि आक्सीजन सिलेंडरों के रख-रखाव में गड़बड़ी ठीक नहीं है।
विज्ञापन

पूर्व के निर्देशों का नहीं हुआ अनुपालन, सीएमएस की लगी क्लास
आजमगढ़। संयुक्त निदेशक हेल्थ डॉ. एके वर्मा ने बुधवार को महिला अस्पताल के निरीक्षण के दौरान पूर्व के दिए गए निर्देशों का अनुपालन न होने पर सीएमएस की जम कर क्लास लिया। संयुक्त निदेशक स्वास्थ्य पौने दस बजे ही अस्पताल पर पहुंच गये और औचक निरीक्षण शुरू कर दिया। डॉ. यूबी चौहान, डॉ. दीप्ति, डॉ. लालमनी, डॉ. नीरज, डॉ. सौम्या अनुपस्थित मिले। इनमें डॉ. नीरज को अवकाश पर व डॉ. लालमनी का डे-ऑफ होना बताया गया। अन्य अनुपस्थित लोगों से स्पष्टीकरण का निर्देश दिया। इसके अलावा अन्य कई स्टाफ नर्स व कर्मचारी कुछ देर से अस्पताल पहुंचे। सीएमएस कक्ष में बैठ कर उन्होंने अस्पताल के सारे रिकार्ड को खंगला। दवाओं के उपलब्धता की जांच के दौरान कारपोरेशन से आये दवाओं की बिल पर स्टोर इंचार्ज का हस्ताक्षर नहीं होने पर वे भड़क उठे। जिस पर उन्होंने स्टोर इंचार्ज को नेता जी संबोधित करते हुए उनसे तत्काल चार्ज लेकर किसी और को देने का निर्देश दिया। डॉक्टरों, स्टाफ नर्स, समेत अन्य कर्मियों का पूरा रिकार्ड उन्होंने चेक किया। इस दौरान स्वीकृत पद के सापेक्ष तैनाती की पूरी जानकारी ली। डॉक्टरों व नर्सो के ड्यूटी रोस्टर की मांग की गई तो सीएमएस उसे उपलब्ध नहीं करा पाई जिस पर उन्होंने सीएमएस डॉ. अमिता अग्रवाल की क्लास लगाते हुुुुए अगले निरीक्षण तक दुरूस्त करने का निर्देश दिया।
विज्ञापन

निर्देशों का अनुपालन सीएमएस द्वारा नहीं किया जा रहा है, जिसके चलते ही यहां की व्यवस्था में सुधार नहीं हो रहा है। इस बार सीएमएस को अंतिम चेतावनी दे दी गई है। इसके बाद भी निर्देशों के अनुरूप सुधार नहीं हुआ तो शासन को इनके क्रिया कलाप की रिपोर्ट प्रेषित कर दी जायेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

डॉ. एके वर्मा, संयुक्त निदेशक स्वास्थ्य
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed