{"_id":"621a684616e38f1ab2732269","slug":"help-desk-will-be-made-for-students-preparing-for-board-exams-azamgarh-news-vns640654497","type":"story","status":"publish","title_hn":"बोर्ड परीक्षा की तैयारी कर रहे छात्रों के लिए बनेगा हेल्प डेस्क","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बोर्ड परीक्षा की तैयारी कर रहे छात्रों के लिए बनेगा हेल्प डेस्क
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हाईस्कूल और इंटर की बोर्ड परीक्षा में शामिल होने वाले विद्यार्थियों की जिज्ञासा शांत करने के लिए यूपी बोर्ड ने हेल्प डेस्क बनाने की पहल की है। यहां विशेषज्ञ शिक्षकों को फोन कर विद्यार्थी मदद ले सकेंगे। इसके अलावा जनपद के सभी आठ तहसीलों पर विशेष विशेषज्ञ शिक्षकों की तैनाती के साथ-साथ एक-एक नोडल अधिकारी नामित किए जाएंगे।
परीक्षार्थियों को हेल्प डेस्क में बैठे शिक्षकों के नंबर उपलब्ध कराए जाएंगे ताकि विद्यार्थी शिक्षकों से संपर्क कर अपनी समस्याओं का समाधान कर सकें। कोरोना संक्रमण के कारण बच्चों की पढ़ाई बाधित हुई। ऐसे में हेल्प डेस्क के जरिये उनकी तैयारियों को पुख्ता बनाने में मदद मिलेगी। हाईस्कूल और इंटर के विद्यार्थियों की विषयवार समस्याओं को सुलझाने के लिए शिक्षकों को चयनित किया जाएगा। दसवीं के छात्रों के लिए बनाई गई प्रत्येक हेल्प डेस्क पर एक विषय के तीन शिक्षकों को नियुक्त किया जाएगा। 12वीं कक्षा के लिए गणित, विज्ञान और आर्ट वर्ग के छात्रों के लिए विषयवार दो-दो शिक्षक हर एक हेल्प डेस्क पर नियुक्त किए जाएंगे। जिला विद्यालय निरीक्षक डॉ. वीके शर्मा ने बताया कि छात्र काल और आनलाइन माध्यम से अपनी समस्याओं को शिक्षकों से साझा करेंगे। इन सभी समस्याओं का समाधान शिक्षकों की ओर से किया जाएगा। बताया कि पिछली बार भी हेल्प डेस्क बना था। इस बार भी बनाया जाएगा। हमारा प्रयास है कि बच्चों को बेहतर सुविधा प्रदान कर सकें।