फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Hell skeleton found in Karui village

करूई गांव में मिला नरकंकाल

Wed, 27 Oct 2021 11:30 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 27 Oct 2021 11:30 PM IST
विज्ञापन
Hell skeleton found in Karui village
दीदारगंज थाना क्षेत्र के करूई गांव में बुधवार की सुबह ग्रामीणों ने एक नरकंकाल देखा। सूचना पर पहुंची पुलिस ने नरकंकाल को कब्जे में लेकर पीएम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

करूई गांव के ग्रामीण बुधवार को गांव के उत्तर सीवान की तरफ गए थे। इसी दौरान गांव निवासी अरविंद राय के धान के खेत के पास एक नरकंकाल ग्रामीणों ने देखा। नरकंकाल मिलने की खबर पर काफी संख्या में ग्रामीण मौके पर जुट गए। सूचना दीदारगंज थाना पुलिस को दी गई तो एसओ हीरेंद्र प्रताप सिंह मय दल बल मौके पर पहुंच गए। पुलिस ने कंकाल को कब्जे में लेकर आवश्यक कार्रवाई में जुट गई। ग्रामीणों के अनुसार गांव के सीवान में काफी दिनों से बरसात का पानी भरा हुआ था। इसी में कोई व्यक्ति बह कर आ गया होगा। देख कर लग रहा है कि मांस जानवर नोच कर खा गए है। पैर में जूता भी मौजूद था। एसओ हीमेंद्र प्रताप ने बताया कि नर कंकाल को पंचनामा कर पीएम के लिए भेजा दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed