फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Heavy rainfall in Azamgarh, waterlogging in many places

झमझमा कर बरसे मेघ, घरों में कैद हुए लोग

Thu, 25 Jun 2020 06:18 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 25 Jun 2020 06:18 PM IST
विज्ञापन
Heavy rainfall in Azamgarh, waterlogging in many places
आजमगढ़। जनपद में बृहस्पतिवार को मूसलाधार बारिश हुई। सुबह से ही आसमान में काले बादल छाने लगे। 10 बजे से ही बारिश शुरू हो गई थी। देर शाम तक बारिश होती रही। बारिश के कारण जिन लोगों को सुबह अपने काम पर जाना था वह तो छाता या रेनकोट का सहारा लेकर आफिस तक पहुंचे। बाकी लोगों ने घरों पर ही रहने में भताई समझी। बारिश से शहर और ग्रामीण क्षेत्र के इलाकों में जलजमाव भी हो गया। अठवरिया कटरा, सदावर्ती कटरा में पानी घुस गया है।
विज्ञापन

सुबह से लगातार हो रही बारिश के कारण नगर क्षेत्र में टूटी सडक़ों के गड्ढ़े पानी से पूरी तरह से भरे जाने के कारण तालाब का रूप ले लिए थे। गड्ढ़ों में पानी भरा होने के कारण रास्तों से अनजान व्यक्ति इनमें गिरकर घायल भी हो जा रहे थे। नेहरू हाल से एसपी आफिस, गांधी तिराहे तक कई स्थानों पर जलभराव दिखा। दलालघाट से हर्रा की चुंगी, आजाद प्रतिमा तक की गड्ढ़े में तब्दील हो चुकी सडक़ पर कीचड़ फैल गया। मुरली टाकिज से लेकर बिलरिया की चुंगी तक सडक़ में जगह-जगह बने गड्ढ़े पानी भर जाने के कारण लोगों के लिए खतरनाक साबित हो रहे है। इन रास्तों से बरसात के दिनों में वाहन और पैदल चलने वालों के लिए काफी जोखिम का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed