फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Heavy rain after strong storm, water filled everywhere

Azamgarh News: तेज आंधी के बाद जमकर बारिश, जगह-जगह भरा पानी

Wed, 22 Mar 2023 01:31 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 22 Mar 2023 01:31 AM IST
विज्ञापन
Heavy rain after strong storm, water filled everywhere
बेमौसम बरसात की चेतावनी तो कई दिनों से जारी की जा रही थी। रविवार की शाम शहर में बूंदाबांदी तो ग्रामीणांचल में कुछ जगह पर जम कर बरसात हुई थी। मंगलवार को भी सुबह से मौसम बन रहा था। कभी बादल आते तो चले जा रहे थे। देर शाम साढ़े सात बजे के आसपास अचानक से तेज हवा चलने लगी और इसके बाद जमकर बादल बरसे। आधे घंटे की बरसात में ही शहर मे कई जगहों पर पानी भर गया तो वहीं ग्रामीणांचल में हवा केचलते गेहूं की फसल गिर गई। जिससे किसानों की मुश्किलें बढ़ गई।
विज्ञापन

बीते तीन-चार दिनों से मौसम का रूख अचानक से परिवर्तित हो गया था। मौसम विभाग भी बिन मौसम चक्रवाती तूफान, बरसात होने व ओला पड़ने की चेतावनी दे रहा था। बीते तीन चार दिनों में मौसम विभाग की चेतावनी का असर भी प्रदेश में देखने को मिला। रविवार की शाम जिले के ग्रामीणांचल में कई जगहों पर ठीक-ठाक बरसात हुईथी तो सोमवार को भी जगह-जगह बूंदाबांदी देखने को मिली थी। मंगलवार को सुबह से ही भगवान भाष्कर की लुका छिपी देखने को मिल रही थी। कभी तीखी धूप हो जाती थी तो कभी बादल आ जाते थे। देर शाम छह बजे के बाद अचानक से मौसम में बदलाव हुआ और हवा की झोंके चलने लगी। साढ़े सात बजे के आसपास तेज आंधी आयी और इसके बाद बादल बरस पड़े। अचानक से तेज बरसात होने लगी। जिसके चलते जो जहां था वहीं फंस गया। आधे घंटे तक जम कर बरसात हुई। शहर की सड़को पर जगह-जगह जल जमाव हो गया। जिसके चलते शहर वासियों को काफी दुश्वारी झेलनी पड़ी। वहीं ग्रामीणांचल में भी कई जगहों पर बरसात हुई। हवाओं के चलते गेहूं की खड़ी फसल गिर जाने से किसान मायूस नजर आए। गलीमत यह रही कि बरसात मात्र आधे घंटे ही हुई। इसके चलते बहुत ज्यादा फसल का नुकसान होने की संभावना नहीं है। फिर भी किसानों की चिंता को बेमौसम बरसात ने बढ़ा जरूर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed