फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Hearing in tehsils after a long time

लंबे समय बाद तहसीलों में हुई सुनवाई

Sat, 17 Jul 2021 10:15 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 17 Jul 2021 10:15 PM IST
विज्ञापन
Hearing in tehsils after a long time
मेंहनगर। कोरोना का संक्रमण घटने पर शनिवार को समस्त तहसीलों में संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया था। जिलाधिकारी रोजश कुमार व पुलिस अधीक्षक सुधीर कुमार सिंह की अध्यक्षता में मेंहनगर के सभागार में संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया था। इस दौरान कुल 45 मामले आए, जिसमें मात्र आठ का मौके पर निस्तारण कर दिया गया। जबकि 37 मामलों को संबंधित अधिकारियों को सौंपकर तय समय सीमा के अंदर निस्तारण कर रिपोर्ट प्रेसित करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

जिलाधिकारी ने जन समस्याओं के त्वरित एवं गुणवत्तायुक्त निस्तारण करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि इसमे किसी भी स्तर पर लापरवाही क्षम्य नहीं होगी। जन समस्याओं का गुणवत्तायुक्त एवं समयबद्ध निस्तारण शासन की प्राथमिकता है। प्राप्त मामलों में राजस्व के 23, पुलिस के 12, आपूर्ति के तीन, विकास के चार, नगर पंचायत के दो व चिकित्सा के एक मामले शामिल हैं। जिलाधिकारी ने समस्त संबंधित अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि जिन-जिन विभागों से संबंधित आवेदन पत्र हैं, उसे जल्द से जल्द शत प्रतिशत निस्तारित करना सुनिश्चित करें। जिलाधिकारी ने कहा कि यदि समस्याओं का निस्तारण प्रारंभिक स्तर पर ही कर दिया जाए तो जनता को मुख्यालय तक नहीं जाना पड़ेगा। इसलिए अधिकारीगण प्राथमिकता के आधार पर प्रारंभिक स्तर पर ही जन समस्या का वास्तविक निस्तारण कर दें। इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी आनंद कुमार शुक्ला, डीडीओ रवि शंकर राय, पीडी अभिमन्यु सिंह व एसडीएम मेंहनगर प्रियंका प्रियदर्शी सहित अन्य जिला स्तरीय अधिकारी उपस्थित रहे। सगड़ी। सगड़ी तहसील पर तहसीलदार बृजेंद्र उपाध्याय की अध्यक्षता में संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया। इस दौरान कुल 30 मामले प्रस्तुत किए गए। जिसमें किसी भी मामले का मौके पर निस्तारण नही हो पाया। सीओ सगड़ी महेंद्र कुमार शुक्ला, नायब तहसीलदार मयंक मिश्रा, नायब तहसीलदार विनय प्रभाकर, खंड शिक्षा अधिकारी दीनानाथ साहनी व राजेश कुमार सहित समस्त विभागों के लोग मौजूद रहे। मार्टीनगंज प्रतिनिधि के अनुसार स्थानीय तहसील सभागार में उपजिलाधिकारी मार्टीनगंज दिनेश कुमार मिश्रा की अध्यक्षता में आयोजन किया गया। कुल 19 आवेदन पटल पर आए जिसमें 17 राजस्व विभाग से संबंधित, एक-एक विकास विभाग व लोकनिर्माण विभाग से संबंधित रहे। उपजिलाधिकारी ने उक्त आवेदनों को संबंधित को भेजते हुए निर्देशित किया कि सभी आवेदन पांच दिन के अंदर निस्तारित कर आख्या प्रेसित करें। इस अवसर पर मुख्य रूप से तहसीलदार मार्टीनगंज हेमंत कुमार विंद, खंड विकास अधिकारी आजम अली व पूर्ति निरीक्षक मिथिलेश कुमार सिंह सहित आदि उपस्थित थे।
विज्ञापन

जमीन पर वर्षों से कब्जा नहीं हो पा रहा है। तहसील के बार-बार चक्कर लगाता हूं लेकिन कोई सुनवाई नहीं होती है। ज जिलाधिकारी को भी शिकायत पत्र दिया है। समस्या के निस्तारण का आश्वासन मिला है।
विज्ञापन
विज्ञापन

धर्मेंद्र पाल, ग्राम-शेर्रा।
वर्ष 2017 से हमारे पट्टीदार ही हमारी जमीन कब्जा कर लिए हैं। कब्जा हटवाने के लिए कई बार शिकायती पत्र सौंपा लेकिन आज तक कोई कार्रवाई नहीं हुई। जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंप मामले की जांच कर आवश्यक कार्रवाई करने की मांग की है।
बीनू सिंह, ग्राम-चंदनी।
पट्टीदारों द्वारा भूमि पर अवैध रूप से कब्जा किया गया है। खुद की जमीन को जोतने तक नहीं दिया जाता है। इसे लेकर जिलाधिकारी को शिकायत पत्र सौंपा हूं। संबंधित को मामले की जांच कर आवश्यक कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए हैं।

अमित कुमार पांडेय, ग्राम-नई गांव।
गांव में हुए विकास कार्यों के लिए बीडीओ पल्हना से जनसूचना मांगा था लेकिन अभी तक नहीं दिया गया। इसे लेकर शिकायती पत्र जिलाधिकारी को सौंपा हूं। आवश्यक कार्रवाई का आश्वासन मिला है।
रामसहाय यादव, ग्राम बांसूपुर।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed