{"_id":"6262eff3270b9b2a3a7c976a","slug":"health-tested-free-medicine-azamgarh-news-vns6497269154","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्वास्थ्य का परीक्षण कर दी गई निशुल्क दवा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्वास्थ्य का परीक्षण कर दी गई निशुल्क दवा
विज्ञापन
आजादी का अमृत महोत्सव के तहत शुक्रवार को जनपद में विभिंन जगहों पर स्वास्थ्य मेले का आयोजन किया गया। स्वास्थ्य मेले में आए लोगों का चेकअप कर निशुल्क दवा का वितरण किया गया। कोविड की जांच कर टीका भी लगाया गया।
अमिलों संवाददाता के अनुसार आजादी का अमृत महोत्सव के तहत शुक्रवार को खण्ड विकास कार्यालय सठियांव के परिसर में स्वास्थ मेला का आयोजन किया गया। मेला का उद्घाटन ब्लॉक प्रमुख सरिता अरबिंद सिंह ने किया। सुगर, उच्च रक्तचाप, पैथालॉजी, कोविड की जांच की गयी। इसके अलावा स्वास्थ्य कार्ड का पंजीकरण, वितरण व टीकाकरण किया गया। मेले में कुल 1777 मरीज का रजिस्ट्रेशन किया गया। उनकी जांच कर दवा दी गई। इस दौरान 77 आयुष्मान भारत गोल्डन कार्ड, 210 हेल्थ डिजिटल कार्ड का ऑनलाइन आवेदन किया गया। मुख्य चिकित्सा अधिकारी आईएन तिवारी ने मेला में लगे टेबुलों का अवलोकन किया। प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉ. ब्रजेश कुमार ने बताया कि मेले का मुख्य उद्देश्य स्वास्थ्य व परिवार कल्याण विभाग से संबंधित सेवाएं जैसे मातृ- शिशु कल्याण, जननी सुरक्षा योजना, टीकाकरण, परिवार नियोजन, संचारी व गैर संचारी रोगों से संबंधित सेवाएं प्रदान करना व उनका प्रचार-प्रसार करना है। इस अवसर पर डिप्टी सीएमओ डॉ. संजय कुमार, एडीओ पंचायत सुनील मिश्रा, दिनेश पाल, अलीम अख्तर, अरुण गिरि, एलटी दुर्गेश यदुवंशी, महाप्रधान अजय सिंह, पृथ्वीपाल सिंह, रामसिंह, राधेश्याम सिंह, विनय सिंह सहित आदि मौजूद थे।
मेंहनगर संवाददाता के अनुसार पंचायत इंटर कॉलेज गौरा के प्रांगण में ब्लॉक स्वास्थ्य मेले का आयोजन हुआ। मेले का उद्घाटन भाजपा जिला अध्यक्ष ध्रुव कुमार सिंह व सीएमओ डॉ इंद्र नारायण तिवारी ने फीता काटकर किया। इस अवसर पर डॉ राजेंद्र प्रसाद, डॉ. अर्पित सिंह, अजीत कुमार, हिमांशु, अरविंद यादव, शालिनी, बीओ उमेश यादव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
ठेकमा संवाददाता के अनुसार जनता इंटर कॉलेज में आजादी के अमृत महोत्सव के अंतर्गत ब्लॉक स्वास्थ्य मेले का आयोजन किया गया। गर्भवती महिलाओं की जांच के काउंटर पर भी भारी भीड़ देखने को मिली। सहायक मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ.अरविंद चौधरी अपने कर्मचारियों से नाराज दिखे। दिव्याग जन काउंटर पर रजिस्ट्रेशन देर से शुरू हुआ। प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉ. रमेश सोनकर, बीडीओं अखिलेश मिश्रा, प्रमोद राय, अनील राय सहित आदि मौजूद रहे।
स्वास्थ्य मेले का आयोजन आज
अहरौला सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र अहरौला में स्वास्थ्य मेले का आयोजन 23 अप्रैल को किया गया है। इस आशय की जानकारी स्वास्थ्य केंद्र के अधीक्षक डॉ. योगेश कुमार गौतम ने दिया। उन्होंने बताया कि मेले में निशुल्क चेकअप कर मुफ्त दवाएं और अन्य चिकित्सा संबंधी जानकारी दी जाएगी। अधीक्षक ने क्षेत्र के लोगों से अपील किया कि वह इस मेले का लाभ उठाएं।