फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Health services related to mouth and teeth will be available close to home: CMO

घर के करीब ही मिलेंगी मुंह व दांत से जुड़ी स्वास्थ्य सेवाएं: सीएमओ

Sat, 13 Aug 2022 11:36 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 13 Aug 2022 11:36 PM IST
विज्ञापन
Health services related to mouth and teeth will be available close to home: CMO
आजमगढ़। मुख और दंत स्वास्थ्य से जुड़ी सेवाएं अब लोगों को घर के करीब ही हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर के माध्यम से मिलने लगेंगी। इसी के तहत राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन-उप्र ने मुंह और दांत के स्वास्थ्य संबंधी सेवाओं को उपलब्ध कराने, मुंह के कैंसर संबंधी स्क्रीनिंग एवं उपचार के लिए बड़े पैमाने पर अभियान चलाने का निर्णय लिया है।
विज्ञापन

सीएमओ डा. आईएन तिवारी ने बताया कि अभियान के दौरान हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर के माध्यम से चिह्नित मुंह और दांत के रोगियों का परीक्षण कर आवश्यकतानुसार दंत रोग विशेषज्ञ की सुविधा वाली उच्चतर चिकित्सकीय इकाइयों में उपचार के लिए संदर्भित किया जाएगा। अभियान के तहत गृह भ्रमण, सामुदायिक बैठकों व अन्य सामुदायिक गतिविधियों के माध्यम से आशा कार्यकर्ता लोगों को मुंह और दांत के स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करेंगी। 30 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों को मुंह के कैंसर के प्रति सीबैक फ़ार्म भरवाकर कम्युनिटी हेल्थ आफिसर (सीएचओ) को संदर्भित करेंगी। दांतों की सड़न, मसूड़ों के रोग, दांतों की आपातकालीन परिस्थितियां, मुंह में अल्सर वअसामान्य वृद्धि, दंत फ्लोरोसिस, कटे होंठ व तालू और दांतों की अनियमित स्थिति सहित सात सामान्य समस्याओं का पता लगाकर सीएचओ के माध्यम से मुंह और दांत की स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराना होगा। ऐसे मामलों में गर्भवती, माताओं, बच्चों, बुजुर्गों और वंचितों पर विशेष ध्यान देना होगा।
विज्ञापन

उपकेंद्रों पर मिलेंगी यह सुविधाएं
जिला सामुदायिक प्रक्रिया प्रबंधक विपिन पाठक ने बताया कि घरों के भ्रमण के दौरान आशा कार्यकर्ता 30 वर्ष से अधिक आयु के लोगों के भरे गए सीबैक फ़ार्म के अनुसार स्क्रीनिंग करेंगी। वाह्य रोगियों को दांत और मुंह के स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करने के लिए पम्पलेट बंटवाना, मुंह और दांत के स्वास्थ्य के प्रति शिक्षित करना, मुंह की सफाई के लिए अच्छी आदतों के लिए प्रेरित करने, लोगों में फैली भ्रांतियों का समाधान करने, मुंह के संभावित घातक घावों की जांच, उचित संदर्भन और उनका फालोअप करेंगी। मुंह की स्क्रीनिंग को रूटीन एक्जामिनेशन का हिस्सा बनाएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed