फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Health department alert about monkeypox

मंकीपॉक्स को लेकर] स्वास्थ्य महकमा सतर्क

Sat, 20 Aug 2022 11:30 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 20 Aug 2022 11:30 PM IST
विज्ञापन
Health department alert about monkeypox
आजमगढ़। कोरोना के बाद अब मंकीपॉक्स को लेकर लोगों में दहशत है। शासन स्तर से दिशा निर्देश के बाद स्वास्थ्य विभाग सतर्क है। जिले में विदेश से आने वाले लोगों पर स्वास्थ्य विभाग की नजर है। देश की राजधानी दिल्ली में इस बीमारी ने दस्तक दे दी है। इसके बाद से जिले का स्वास्थ्य विभाग भी सतर्क हो गया है। फिलहाल जिले में मंकीपॉक्स का कोई केस नहीं मिला है। विभाग इस रोग के लक्षणों की जानकारी आम जनता तक पहुंचाने की कवायद में महकमा जुटा हुआ है। सीएमओ डॉ. आईएन तिवारी ने बताया यदि किसी को 21 दिन तक बुखार, सिर दर्द, कमजोरी आदि महसूस हो रही है तो वह बिना किसी देरी के इसकी सूचना स्वास्थ्य विभाग को दे, ताकि समय रहते उसकी जांच व इलाज की व्यवस्था की जा सके। उन्होंने बताया कि विदेश से आने वाले किसी भी यात्री को इस तरह की कोई समस्या है तो वह मंडलीय जिला अस्पताल में संपर्क करे। मंडलीय जिला अस्पताल में मंकीपॉक्स की चपेट में आए लोगों के लिए कुछ बेड आरक्षित कर रखे गए हैं। नोडल अधिकारी संचारी रोग डॉ. एके चौधरी ने बताया कि मंकीपॉक्स का अभी जिले में कोई मरीज नहीं मिला है लेकिन सतर्कता बरतने की जरूरत है। खासतौर से अमेरिका, ब्रिटेन, कनाडा व दक्षिण अफ्रीका से आने वाले लोगों पर विशेष नजर रखी जा रही है। उन्होंने बताया कि जिले में यदि कोई संदिग्ध मरीज मिलते है तो उनका सैंपल जांच के लिए लखनऊ केजीएसी लखनऊ भेजा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed