फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Health card will make treatment of malaria patients easier

Azamgarh News: हेल्थ कार्ड से मलेरिया के मरीजों का इलाज होगा आसान

Sat, 21 Feb 2026 01:43 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 21 Feb 2026 01:43 AM IST
विज्ञापन
Health card will make treatment of malaria patients easier
आजमगढ़। संक्रमित मरीजों का इलाज पूरा हो, इसे सुनिश्चित करने के लिए अब स्वास्थ्य विभाग की ओर से मलेरिया मरीजों के हेल्थ कार्ड बनाए जाएंगे।
विज्ञापन

इस कार्ड में मरीज का पूरा स्वास्थ्य विवरण दर्ज किया जाएगा और इलाज की निगरानी की जाएगी। मलेरिया नियंत्रण में मरीजों का उपचार बीच में छूट जाना बड़ी बाधा बन रहा है। यह हेल्थ कार्ड टीकाकरण कार्ड की तर्ज पर तैयार किया जाएगा। इसमें मरीज का नाम, पता, मोबाइल नंबर, संबंधित आशा कार्यकर्ता का नाम और संपर्क विवरण दर्ज रहेगा। साथ ही यह भी उल्लेख होगा कि मरीज को प्लाज्मोडियम फैल्सीपेरम मलेरिया है या प्लाज्मोडियम वाइवेक्स। कार्ड में मलेरिया उपचार में दी जाने वाली मुख्य दवाओं के नाम, उनकी मात्रा (डोज) और कितने दिनों तक दवा लेनी है, इसका स्पष्ट विवरण दर्ज रहेगा। मरीज को दवा लेने के बाद संबंधित तारीख के सामने टिक करना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed