फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Head of chain snatching gang arrested in encounter, admitted

Azamgarh News: मुठभेड़ में चेन स्नैचिंग गैंग का मुखिया गिरफ्तार, भर्ती

Wed, 28 Feb 2024 12:46 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 28 Feb 2024 12:46 AM IST
विज्ञापन
Head of chain snatching gang arrested in encounter, admitted
आजमगढ़। शहर कोतवाली पुलिस ने सोमवार की देर रात चेन स्नैचिंग गैंग के मुखिया को मुठभेड़ कर गिरफ्तार कर लिया। मुखबिर की सूचना पर शहर कोतवाली की पुलिस ने ककरहटा के पास गैंग के मुखिया को घेर लिया। मुठभेड़ में घायल बदमाश जिला अस्पताल में भर्ती है। पुलिस उसके दो अन्य साथियों की तलाश में जुटी हुई है। पुलिस के मुताबिक आरोपी ने बीते 19 फरवरी की भोर में हीरापट्टी मोहल्ले में स्वास्थ्य कर्मी सुबाष पांडेय की पत्नी विजयलक्ष्मी पांडेय से चेन स्नैचिंग की थी। पति की तहरीर पर शहर कोतवाली पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर चेन स्नैचरों की तलाश में जुट गई थी। सोमवार की रात पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि चेन स्नैचिंग की घटना को अंजाम देने वाला ककरहटा सर्विस लेन से गुजरने वाला है। इस सूचना पर पुलिस टीम मौके पर पहुंच कर चेकिंग करने लगी। पुलिस को देखकर बाइक सवार बदमाश फायरिंग कर भागने लगा। इसी दौरान पुलिस की फायरिंग से उसकी बाइक अनियंत्रित होकर पलट गई। पुलिस ने उसे घेर लिया। बदमाश के दाहिने पैर में गोली लगी है। बदमाश की पहचान शोभित उर्फ कल्लू गौतम निवासी दुधली थाना झिंझाना जिला शमली के रूप में हुई है। पुलिस ने बदमाश के पास से तमंचा, कारतूस, एक बाइक व 30 हजार रुपये नकद बरामद किया है। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह सुमित निवासी जटान खानपुर थाना झिंझाना और कपिल निवासी छोटा खानपुर डेरा भगीरथ थाना झिंझाना जिला शमली के साथ मिल कर चेन स्नेैचिंग करता था। पुलिस फरार दोनों साथियों की तलाश में जुटी गई है।
विज्ञापन

00 पुलिस ने मुठभेड़ कर चेन स्नैचर गैंग के मुखिया को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपी आजमगढ़ के साथ ही संतकबीरनगर, देवरिया व गोरखपुर जिले में छह मामले में नामजद है। उसके दो साथियों की की तलाश में पुलिस जुट गई है।
विज्ञापन

अनुराग आर्य, एसपी आजमगढ़।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed