फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Head constable died after being hit by a vehicle, there was chaos in the family as soon as the news

Azamgarh: वाहन की चपेट में आने से हेड कांस्टेबल की मौत, खबर मिलते ही परिवार में मचा कोहराम

Fri, 16 Dec 2022 12:21 PM IST
किरन रौतेला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आजमगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आजमगढ़ Published by: किरन रौतेला Updated Fri, 16 Dec 2022 12:21 PM IST
सार

सरायमीर थाना के नंदाव फूूलपुर पुरवा निवासी संदीप यादव 35 पुत्र अभिमन्यु यादव शाहजहांपुर जनपद के सदर कोतवाली में वर्तमान में पीआरबी 112 पर तैनात थे। गुरुवार की शाम को नगरीय चौकी से रात्रि ड्यूटी के लिए बाइक से निकले थे कि रास्ते में नगरिया मोड़ पर अज्ञात वाहन की चपेट में आने से हेड कांस्टेबल संदीप यादव गंभीर रूप से घायल हो गए।

विज्ञापन
Head constable died after being hit by a vehicle, there was chaos in the family as soon as the news
Azamgarh: वाहन की चपेट में आने से हेड कांस्टेबल की मौत - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

थाना क्षेत्र के नंदाव फूलपुर पुरवा निवासी शाहजहांपुर जिले के सदर कोतवाली में पीआरवी 112 में तैनात पुलिसकर्मी की गुरुवार की रात अज्ञात वाहन की चपेट में आने से मौत हो गई। पुलिस ने हेडकांस्टेबल के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मौत की सूचना जैसे ही परिवार को मिली कोहराम मच गया।

विज्ञापन

सरायमीर थाना के नंदाव फूूलपुर पुरवा निवासी संदीप यादव (35) पुत्र अभिमन्यु यादव शाहजहांपुर जनपद के सदर कोतवाली में वर्तमान में पीआरबी 112 पर तैनात थे। गुरुवार की शाम को नगरीय चौकी से रात्रि ड्यूटी के लिए बाइक से निकले थे कि रास्ते में नगरिया मोड़ पर अज्ञात वाहन की चपेट में आने से हेड कांस्टेबल संदीप यादव गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस संदीप को उपचार के लिए स्थानीय अस्पताल ले गई। जहां डाक्टरों ने  संदीप को मृत घोषित कर दिया। संदीप 2005 में फैजाबाद पुलिस लाइन से उनकी भर्ती हुई थी, तब से वे लगातार फैजाबाद में कांस्टेबल पद पर कार्यरत रहे। वहां से संदीप का ट्रांसफर शाहजहांपुर जनपद के लिए हो गया। तब से वह अलग-अलग थानों में रहकर ड्यूटी कर रहे थे। गुरुवार की रात आठ बजे सड़क दुर्घटना में मौत की सूचना घर पर स्वजनों को मिली, तो कोहराम मच गया। सूचना पर शाहजहांपुर पहुंचे परिवार के लोगों को पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव सौंप दिया। संदीप का शव पैतृक गांव में देर शाम तक पहुंचने की संभावना है। संदीप के एक पुत्री और एक पुत्र है। पत्नी कविता व बच्चों के साथ वह शाहजहांपुर में रहते थे। संदीप तीन भाई और दो बहन में दूसरे नंबर पर थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed