फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Head and supporters stairways complainants before Tahsildars

प्रधान और समर्थकों ने तहसीलदार के सामने शिकायतकर्ताओं को धुना

Thu, 05 Oct 2017 11:54 PM IST
azamgarh
azamgarh Updated Thu, 05 Oct 2017 11:54 PM IST
विज्ञापन
Head and supporters stairways complainants before Tahsildars
झगड़ा - फोटो : अमर उजाला

विज्ञापन
अतरौलिया।  पिछले दौरे के दौरान जिले के नोडल अधिकारी और प्रमुख सचिव उर्जा से ग्रामीणों ने गांव लोहरा में गलत पट्टा देने की शिकायत की गई थी। मामले की जांच डीएम ने एडीएम वित्त एवं राजस्व को सौंपी थी।

गुरुवार शाम छह बजे बूढ़नपुर एडीएम तहसील प्रशासन को जांच के लिए पहुंचे। इस दौरान प्रधान और उनके समर्थकों ने उनके सामने ही शिकायतकर्ताओं को चप्पलों से धुन डाला। मामले में प्रधान समेत 17 लोगों के खिलाफ तहरीर दी गई है और एडीएम वित्त एवं राजस्व ने अपने सामने मारपीट से इंकार किया है।
विज्ञापन


नोडल अधिकारी और प्रमुख सचिव उर्जा आलोक कुमार प्रथाम से गांव लोहरा निवासी मुकेश मिश्रा और अनूप सिंह ने शिकायत की थी कि गांव में अपात्र लोगों को पट्टा आवंटित कर दिया गया है। मामले की जांच जिलाधिकारी ने एडीएम वित्त एवं राजस्व वीके गुप्ता को सौंपी था।
विज्ञापन
विज्ञापन


गुरुवार शाम एडीएम वित्त एवं राजस्व  तहसीलदार बूढ़नपुर अंबिका चौधरी और नायब तहसीलदार विराग पांडेय आदि के साथ जांच के लिए गांव पहुंचे। इसी दौरान प्रधान महेंद्र कन्नौजिया और उसके समर्थकों जिसमें महिलाएं भी शामिल थी, ने शिकायत कर्ता मुकेश और अनूप पर चप्पलों आदि से हमला बोलकर धुन डाला।

घटना के बाद प्रशासनिक अधिकारी भी मौके से निकल गए। मामले में मुकेश की ओर से अतरौलिया थाने में प्रधान समेत 17 लोगों को नामजद करते हुए तहरीर दी गई। तहरीर के आधार पर प्रधान महेंद्र कन्नौजिया, दीपक, सुरेंद्र, राधेश्याम, बललू गोंड़, करिया यादव, राजेश यादव, स्वरूप यादव, आबरार समेत 17 लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है।


वहीं, प्रशासन ने अपने सामने किसी भी प्रकार की मारपीट से इंकार किया है।  

जांच के लिए गांव पहुंचा था। जब तक शिकायतकर्ता नहीं थे, तब तक सब ठीक चल रहा था। शिकायतकर्ताओं के आने का बाद दूसरे पक्ष ने हंगामा शुरू कर दिया। मारपीट नहीं हुई थी। न ही मेरी तरफ से कोई कार्रवाई की गई है।
वीके गुप्ता, एडीएम वित्त एवं राजस्व
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed