फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   He quarreled with his mother for not giving him money for drugs and then committed suicide

Azamgarh News: नशे के लिए पैसे नहीं देने पर मां से किया झगड़ा, फिर कर ली आत्महत्या

Sat, 22 Feb 2025 12:12 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 22 Feb 2025 12:12 AM IST
विज्ञापन
He quarreled with his mother for not giving him money for drugs and then committed suicide
मेंहनगर। थाना क्षेत्र के बेनूपुर गांव में एक युवक ने नशे के लिए पैसे नहीं मिलने पर खुदकुशी कर ली। बेनूपुर गांव में ननिहाल में रह रहे प्रभाकर सिंह उर्फ मोनू (42) पास के एक विद्यालय में बस चलाकर बृहस्पतिवार की शाम घर लौटा। परिजनों ने बताया कि उसने शराब पीने के लिए मां से पैसे मांगे। नहीं मिलने पर उसने मां से झगड़ा किया और बाजार चला गया। जब वह बाजार से घर आया तो नशे में धुत था। घर पहुंचा तो फिर से मां से झगड़ने लगा। इसके बाद उसने कमरे में जाकर अंदर से दरवाजा बंद कर लिया। देर रात जब मां ने खाना खाने के लिए दरवाजा खटखटाया तो अंदर से कोई आवाज नहीं आई। मां ने पड़ोसियों को बुलाया और दरवाजा तोड़ा गया तो युवक का शव फंदे से लटक रहा था। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed