फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   He is a guest for a few days, I put a little poison in his food every day...

Azamgarh News: वो कुछ दिनों का मेहमान, उसके खाने में रोज थोड़ा-थोड़ा डालती हूं जहर...

Sat, 30 Nov 2024 10:58 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 30 Nov 2024 10:58 PM IST
विज्ञापन
He is a guest for a few days, I put a little poison in his food every day...
- बरदह थाने में कोर्ट के आदेश पर मुकदमा दर्ज
विज्ञापन

- थाने पर नहीं हुई सुनवाई तो पहुंचा न्यायालय
पति ने बरदह थाने में एफआईआर दर्ज कराई है। आरोप लगाया कि उसकी पत्नी फोन से किसी से बात करते समय बोली कि वो कुछ दिनों का मेहमान है मैं उसके खाने में थोड़ा-थोड़ा जहर रोज डालती हूं। वह अब बीमार रहता है और अपनी दवा लेने गया है। उसके मरने के बाद उसकी सारी प्रापर्टी हमारी हो जाएगी। फिर मैं सब बेचकर चली आऊंगी।
बरदह थाना क्षेत्र के भैंसकुर गांव निवासी सत्येंद्र राय के पिता की मृत्यु बाल्यावस्था के समय हो गई थी। वहीं, माता कि भी मृत्यु करीब 12 वर्ष पूर्व हो चुकी है। सत्येंद्र राय का पालन-पोषण उसके रिश्तेदारों द्वारा किया गया। वह कुछ दिन पढ़ाई करने के बाद छोड़ दिया।
विज्ञापन

इसके बाद पांच बीघा खेत में खेती कर अपना गुजर बसर करने लगे। कुछ लोगों द्वारा साजिश से उसकी शादी तहबरपुर के एक गांव में 26 फरवरी 2024 को करा दी गई। विवाह होने के बाद उसकी पत्नी जब घर आई तो वह मारती-पिटती थी। पति ने आरोप लगाया कि उसकी पत्नी किसी और से घंटों बात करती थी। पूछने पर कोई जवाब नहीं देती थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

आरोप लगाया कि उसकी पत्नी खाने में कुछ मिलाकर खिलाती थी। खाना खाने पर कुछ ही देर बाद सत्येंद्र के गले व पेट में दर्द होने लगता था और आवाज भी बैठ जाती थी। इसका वह चिकित्सक ने अपना इलाज कराने लगा। आरोप लगाया कि उसकी पत्नी अपने आलमारी में एक शीशी रख रही थी जिसे वह देख लिया।
आरोप लगाया कि उसकी पत्नी मां के सभी जेवरात लेकर चली गई। इस बारे में जब उसने थाने पर शिकायत की तो उसकी किसी ने नहीं सुनी। जिससे परेशान होकर उसने न्यायालय का दरवाजा खटखटाया। कोर्ट के आदेश पर बरदह थाने में एफआईआर दर्ज की गई।

वर्जन
कोर्ट के आदेश पर मुकदमा पंजीकृत किया गया है। इसकी विवेचना चौकी इंचार्ज को सौंपी गई है। जांच में जो भी तथ्य सामने आएंगे उस पर कार्रवाई होगी। - राकेश कुमार सिंह, थाना प्रभारी बरदह।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed