{"_id":"684973f6d7beb2b3a40a6429","slug":"he-had-left-home-to-drink-tea-a-speeding-bike-hit-him-an-old-man-died-in-an-accident-2025-06-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Azamgarh News: घर से निकले थे चाय पीने, तेज रफ्तार बाइक ने मारी टक्कर, वृद्ध की हादसे में मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Azamgarh News: घर से निकले थे चाय पीने, तेज रफ्तार बाइक ने मारी टक्कर, वृद्ध की हादसे में मौत
Wed, 11 Jun 2025 05:48 PM IST
नितीश कुमार पांडेय
अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़
Published by: नितीश कुमार पांडेय
Updated Wed, 11 Jun 2025 05:48 PM IST
सार
घर से चाय पीने निकले वृद्ध को तेज रफ्तार बाइक ने टक्कर मार दी। घटना में मौके पर ही उसकी मौत हो गई। घटना कोटिला बाजार की बताई जा रही है। पुलिस बाइक चालक की तलाश में जुट गई है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
घर से चाय पीने के लिए कोटिला बाजार जा रहे वृद्ध को बाइक सवार बुधवार की सुबह धक्का मारकर फरार हो गया। वृद्ध की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन
घर वालों के अनुसार, फिरोज अहमद (80) मलिकशाहपुर के रहने वाले थे।
बुधवार की सुबह लगभग साढ़े छह बजे वह कोटिला बाजार पैदल ही चाय पीने के लिए निकले। वह बाजार पहुंचे ही थे कि किसी बाइक सवार ने धक्का मार दिया। इस घटना में फिरोज गंभीर रूप से घायल हो गए। लोग उन्हें अस्पताल ले जाने की व्यवस्था कर रहे थे कि उनकी मौत हो गई।
विज्ञापन
बाजार के लोगों ने घटना की सूचना परिजनों को दी। मृतक के तीन पुत्र और चार पुत्रियां हैं। पुलिस ने परिजनों की तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर बाइक सवार की तलाश शुरू कर दी। इस संबंध में थानाध्यक्ष सुनील कुमार सिंह ने बताया कि घटना स्थल पर मौजूद लोगों और दुकानों पर लगे सीसी टीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है। इससे अज्ञात बाइक सवार की धड़पकड़ की जा सके। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
विज्ञापन