फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   He had committed misdeed with his daughter, arrested

अपनी बेटी के साथ ही किया था कुकर्म, गिरफ्तार

Wed, 16 Jun 2021 11:42 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 16 Jun 2021 11:42 PM IST
विज्ञापन
He had committed misdeed with his daughter, arrested
आजमगढ़। अपनी ही बेटी के साथ एक पिता ने 28 अप्रैल को दुष्कर्म किया था। शोर मचाने व विरोध करने पर जान से मारने की धमकी दी। लड़की की नानी ने कंधरापुर थाने में मुकदमा पंजीकृत कराया था। डेढ़ माह बाद पुलिस ने कुकर्मी पिता को मुखबिर की सूचना पर मंदूरी तिराहे के पास से पिता को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन

बिलरियागंज थाना क्षेत्र की रहने वाली एक महिला ने कंधरापुर थाने में तहरीर देकर आरोप लगाया कि उसकी नातिन के साथ उसके पिता ने ही 28 अप्रैल को दुष्कर्म किया। लड़की ने विरोध व शोर मचाने का प्रयास किया तो उसे जान से मारने की धमकी भी दिया। महिला की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा पंजीकृत कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी। बुधवार को पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर पिता को मंदूरी तिराहे के पास से गिरफ्तार कर लिया। वह कहीं भागने की फिराक में साधन का इंतजार कर रहा था। एसओ विनोद कुमार ने बताया कि आरोपी का संबंधित धाराओं में चालान कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed