फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   he father who killed the son was mad, was beaten up even 10 days ago

मनबढ़ था बेटे की हत्या करने वाला पिता, 10 दिन पूर्व भी किया था पिटाई

Thu, 09 Jun 2022 12:00 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 09 Jun 2022 12:00 AM IST
विज्ञापन
he father who killed the son was mad, was beaten up even 10 days ago
लाटघाट (आजमगढ़)। खुद के बेटे की पीट-पीट कर हत्या करने वाला पिता कुछ मनबढ़ किस्म का था। अक्सर ही वह अपने बेटे की पिटाई करता रहता था। 10 दिन पूर्व भी उसने मासूम धर्मवीर की पिटाई किया था। जिसके घाव अभी सुखे भी नहीं थे बीते शनिवार को पुन: पीट दिए जाने से उसकी मौत तक हो गई। घटना के बाबत मृतका की मां ने रौनापार थाने में पति के खिलाफ नामजद तहरीर दिया है। रौनापार थाना क्षेत्र के महुला बागीचा गांव निवासी धर्मवीर (8) की बीते शनिवार की रात उसके पिता ने ही पीट-पीट कर हत्या कर दी थी। मासूम को पीटे जाने की यह कोई नई घटना नहीं थी। मासूम के बाबा श्रीराम की माने तो अक्सर ही मासूम को पीटा जाता था और वह उनके पास आकर आप बीती बताता था। अभी दस दिन पूर्व ही मासूम को उसके पिता ने जम कर पीटा था। जिसके घाव अभी भरे भी नहीं थे कि शनिवार की रात की गई पिटाई से उसकी मौत भी हो गई। मंगलवार शाम मृतका की नानी की सूचना पर पहुंची पुलिस ने जब हत्यारे पिता जितेंद्र को हिरासत में लेकर पूछताछ किया तो उसने बेटे के मौत की बात स्वीकारने के साथ ही शव को महुला देवारा में गाड़ दिए जाने की बात बतायी और खुद गड़ढे से शव को भी बरामद करवा दिया। मंगलवार की देर रात मृतक की मां बबिता ने रौनापार थाने पर पति जितेंद्र के खिलाफ नामजद तहरीर भी दे दिया। पुलिस ने फिलहाल मुकदमा पंजीकृत नहीं किया है। इसके पीछे पीएम रिपोर्ट का इंतजार होने की बात कही जा रही है। वहीं पुत्र की पीट-पीट कर हत्या करने वाला जितेंद्र फिलहाल पुलिस की हिरासत में है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed