फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   He committed fraud in the name of getting a job, he was arrested

Azamgarh News: नौकरी दिलाने के नाम पर की थी धोखाधड़ी, गिरफ्तार

Thu, 13 Jun 2024 11:25 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 13 Jun 2024 11:25 PM IST
विज्ञापन
He committed fraud in the name of getting a job, he was arrested
आजमगढ़। सिधारी थाने की पुलिस ने बृहस्पतिवार को नौकरी दिलाने के नाम पर धोखाधड़ी करने वाले आरोपी को हाइडिल चौराहा से गिरफ्तार कर लिया। पकड़ा गया अभियुक्त विजय कुमार कुशवाहा सिधारी थाना क्षेत्र के सिधारी पूर्वी का निवासी है।
विज्ञापन

सिधारी थाना क्षेत्र के डुगडुगवा गांव निवासी रेहान खान ने सिधारी थाने पर शिकायत दर्ज कराई। आरोप लगाया कि सिधारी थाना क्षेत्र के सिधारी पूर्वी निवासी अभियुक्त विजय कुमार कुशवाहा ने नौकरी दिलाने के नाम पर सिधारी पर एम्बिशन इंस्टीट्यूट आफ मैनेजमेंट एंड टेक्नोलॉजी चला रहा है। वह 25 दिन के कोर्स के साथ 100 प्रतिशत नौकरी दिलाने के नाम पर दो किस्त में नौ फरवरी को 25 हजार रुपये व 10 अप्रैल काे 25 हजार रुपये ले लिया। संस्था द्वारा ट्रांसफर पैसे का रशीद देना व फर्जी मार्कशीट दिए जाने, पैसा वापस मांगने पर पैसा वापस न करना व गाली-गुप्ता व फोन पर जान से मारने की धमकी दिए। शिकायत के आधार पर 12 जून को विजय कुशवाहा प्रबन्धक एम्बिशन इंस्टिट्यूट आफ मैनेजमेंट एंड टेक्नोलाजी के विरुद्ध मुकदमा पंजीकृत किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed