फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Have to follow the laws of Islam

करना होगा इस्लाम के कानून का पालन

Mon, 07 Nov 2016 12:06 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/आजमगढ
अमर उजाला ब्यूरो/आजमगढ Updated Mon, 07 Nov 2016 12:06 AM IST
विज्ञापन
 Have to follow the laws of Islam
महिलाओं के लिए सख्त नियम लागू, फेसबुक न चलाएं और न पहने जींस - फोटो : Reuters
बिलरियागंज कस्बा स्थित जामिअतुल फलाह मदरसे में तीन तलाक के मुद्दे पर पर आयोजित दो दिवसीय सेमिनार का रविवार को समापन हो गया। शनिवार को सेमिनार में मौलानाओं ने महिलाओं को उनका हक और अधिकार देने की बात कही।
विज्ञापन


सेमिनार में कर्नाटक से आए मौलाना अहमद सेराज उमरी ने कहा कि महिलाओं को उनका हक मिलना चाहिए और उन्हें जो जिम्मेदारियां दी गई हैं, उनके बारे में सही जानकारी भी देनी होगी। यह तभी संभव है, जब हमें कुरान की सही जानकारी होगी। आमतौर पर हम अपने घरों पर भी महिलाओं को उनका हक नहीं दे पाते हैं जबकि तकरीर और भाषण खूब करते हैं।
विज्ञापन


अब सिर्फ तकरीर और भाषण से काम नहीं चलेगा। हमें इस्लाम के कानून का पालन हर हाल में करना होगा। अध्यक्षता करते हुए जलालुद्दीन उमरी ने कहा कि शोध पत्र लिखने वालों को शोध पत्र लिखकर खामोश नहीं हो जाना चाहिए बल्कि उन्हें यह देखना चाहिए कि इसमें क्या कमी है और उसमें कैसे सुधार किया जा सकता है। इस्लाम के पैगाम को प्रस्तुत करने से पहले खुद को और घर-परिवार को इस्लामिक मॉडल बनाना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


कार्यक्रम को नुसरत अली, मौलाना ताहिर मदनी ने भी संबोधित किया। इस मौके पर नईमुद्दीन इस्लाही, अबू शहमा, राजिउल इस्लाम नदवी आदि लोग उपस्थित थे। मकबूल फलाही ने सभी का आभार प्रकट किया। संचालन मौलाना एजाज अहमद कासमी ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed