{"_id":"c3dab5313096dad2d68274b804e0550c","slug":"has-promised-to-end-hunger-strike-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"आश्वासन पर अनशन हो गया खत्म","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आश्वासन पर अनशन हो गया खत्म
ब्यूरो अमर उजाला, आजमगढ़
Updated Mon, 10 Aug 2015 12:04 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शिवालय घाट पर स्थित राधा कृष्ण मदिर से चोरी हुई प्रतिमा बरामद करने की मांग को लेकर आमरण अनशन बैठे लोगों को रविवार की दोपहर एसपी ने जूस पिलाकर अनशन तोड़वाया। एसपी ने घटना का पर्दाफाश करने के लिए एक माह का समय मांगा।
निजामाबाद कस्बे के शिवालय घाट पर प्राचीन राधा कृष्ण का मंदिर स्थित है। मंदिर की स्थापना सोनू गोंड के परिवार वालों ने करवाया है। मंदिर की देखरेख कस्बे के रहने वाला एक व्यक्ति करता था।
10 जुलाई की रात पुजारी कहीं चला गया था। सुनसान माहौल पाकर चोर ताला तोड़कर भीतर घुसे और अष्टधातु की श्रीकृष्ण और पत्थर की राधा की प्रतिमा चुरा ले गए। रिपोर्ट दर्ज करने के बाद भी पुलिस खुलासा नहीं होने पर सोनू गोंड सात अगस्त को आमरण अनशन पर बैठ गया।
विज्ञापन
शनिवार को एएसपी नगर ने अनशन तोड़वाने का प्रयास किया। लेकिन सोनू अपनी जिद पर अड़ा रहा। रविवार की दोपहर एसपी आकाश कुलहरि ने जूस पिलाकर सोनू का अनशन तोड़वाया। एसपी ने आश्वासन दिया है कि एक माह के भीतर घटना का पर्दाफाश कर दिया जाएगा। यदि नहीं खुलासा हुआ तो एसओ को यहां से हटा दिया जाएगा।