फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Hanged herself after dispute with husband in azamgarh Her parents accused her of murder

UP: दूसरे के खेत में रोपाई को लेकर पति ने डांटा, पत्नी ने उठाया खाैफनाक कदम, कमरे में मिली लाश; हत्या का आरोप

Wed, 30 Jul 2025 06:57 PM IST
अमन विश्वकर्मा अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़।
अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़। Published by: अमन विश्वकर्मा Updated Wed, 30 Jul 2025 06:57 PM IST
सार

यूपी के आजमगढ़ जिले में विवाहिता की लाश मिलने की सूचना मिलते ही बरदह थाने की पुलिस भी पहुंच गई। आसपास के लोगों से पूछताछ के बाद शव को फंदे से नीचे उतारकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया।

विज्ञापन
Hanged herself after dispute with husband in azamgarh Her parents accused her of murder
लाश के पास बिलखत परिजन और माैजूद पुलिस। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

Azamgarh News: आजमगढ़ के बरदह थाना क्षेत्र के सीसरेड़ी गांव में एक महिला ने बुधवार की दोपहर लगभग दो बजे संदिग्ध परिस्थितियों में फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। मायके वालों ने हत्या का आरोप लगाया। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, सीसरेड़ी गांव निवासी कुमकुम मंगलवार को धान रोपने किसी के खेत में चली गई थी। उसी को लेकर उसके पति ने उसे मारा पीटा था। इससे नाराज होकर कुमकुम ने बुधवार की दोपहर घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। कुमकुम (30) पत्नी पंकज के दो बच्चे ऋषभ (7) और रौनक (5) है। 
विज्ञापन


घटना की जानकारी मिलते ही चौकी इंचार्ज कुलदीप मौर्य, बरदह थानाध्यक्ष राजीव कुमार सिंह और सीओ भूपेश पांडेय मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का जायजा लिया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वहीं, मौके पर पहुंचे मायके वालों ने हत्या की आशंका जताई।

विज्ञापन
विज्ञापन

परिजनों में मचा कोहराम

बताते चलें कि कुमकुम जब फंदा लगाया तब घर पर कोई नहीं था। बच्चे पढ़ने के लिए स्कूल गए थे और उसका पति कोटे की दुकान पर राशन लेने गया था। दरवाजा अंदर से बंद नहीं था केवल चिपका हुआ था। मौके पर उसके मामा-मामी पहुंचे और बताया मामला संदिग्ध लग रहा है।

थानाध्यक्ष राजीव कुमार सिंह ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पारिवारिक कलह से महिला ने फंदा लगाया है, जैसा कि लोगों से पूछताछ में पता चला है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed