{"_id":"651962cdf06437ef7c026ad5","slug":"guru-ji-was-doing-dirty-acts-with-children-parents-caught-him-complaint-was-received-earlier-also-2023-10-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"आजमगढ़: गुरु जी कर रहे थे बच्चों के साथ गंदी हरकत, अभिभावकों ने पकड़ा; पहले भी मिली थी शिकायत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आजमगढ़: गुरु जी कर रहे थे बच्चों के साथ गंदी हरकत, अभिभावकों ने पकड़ा; पहले भी मिली थी शिकायत
Sun, 01 Oct 2023 05:45 PM IST
किरन रौतेला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आजमगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आजमगढ़
Published by: किरन रौतेला
Updated Sun, 01 Oct 2023 05:45 PM IST
सार
सिधारी थाने पर पड़ी तहरीर के अनुसार अभिभावकों का आरोप है कि कंपोजिट विद्यालय कटघर पर तैनात प्रधानाध्यापक रविवार को बच्चों के साथ गंदी हरकत कर रहे थे। ऐसा वे पूर्व में भी कर चुके है और ग्रामीणों ने उन्हें पकड़ा भी था। माफी मांग लिए जाने के कारण उस समय शिकायत नहीं किया गया था।
विज्ञापन
112 police, up police, dail 112, police prv, prv,
- फोटो : फाइल फोटो
विस्तार
एक गुरू जी को अभिभावकों ने रविवार को स्कूल पर बच्चों के साथ गंदी हरकत करते पकड़ लिया। मामला थाने पर पहुंचा है और अभिभावकों ने संयुक्त रुप से गुरू जी के खिलाफ तहरीर भी दिया है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच पड़ताल में जुटी हुई है। घटना को लेकर पूरे गांव में हड़कंप मच गया है।
विज्ञापन
सिधारी थाने पर पड़ी तहरीर के अनुसार अभिभावकों का आरोप है कि कंपोजिट विद्यालय कटघर पर तैनात प्रधानाध्यापक रविवार को बच्चों के साथ गंदी हरकत कर रहे थे। ऐसा वे पूर्व में भी कर चुके है और ग्रामीणों ने उन्हें पकड़ा भी था। माफी मांग लिए जाने के कारण उस समय शिकायत नहीं किया गया था।
विज्ञापन
रविवार को शासन के निर्देश पर स्वच्छता अभियान को लेकर विद्यालय खुला हुआ था। काफी संख्या में बच्चे स्कूल आए थे। जहां प्रधानाध्यापक द्वारा मासूम बच्चों के साथ गंदी हरकत किया जा रहा था। इसकी जानकारी होने पर गांव के लोग मौके पर पहुंच गए। ग्रामीणों को देखते ही आरोपी प्रधानाध्यापक भड़क उठा और ग्रामीणों को गालियां देने के साथ ही धमकी भी देने लगा। इसके बाद ग्रामीण सिधारी थाने पर पहुंचे और प्रधानाध्यापक के खिलाफ नामजद तहरीर दिया। तहरीर के आधार पर पुलिस जांच-पड़ताल में जुट गई है। वहीं प्रकरण की जानकारी होने पर आरोपी
विज्ञापन
शिकायत सामने आयी है, पुलिस जांच की कवायद में जुटी है। अभी प्रधानाध्यापक को हिरासत में नहीं लिया गया है। जांच में यदि आरोप सही पाए जाते है तो मुकदमा दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जाएगी। -गौरव शर्मा, सीओ सिटी, आजमगढ़।