{"_id":"f5aa8c5f82e8d78a01e002f53129a643","slug":"gunje-protests-everywhere-in-the-district-sur-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिले में हर तरफ गूंजे विरोध के सुर ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जिले में हर तरफ गूंजे विरोध के सुर
ब्यूरो, अमर उजाला, आजमगढ़
Updated Fri, 08 May 2015 11:56 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिले में शुक्रवार को अपनी-अपनी मांगों के समर्थन में चिकित्सक से लेकर शिक्षक, कर्मचारी और रसोइयों तक ने गुस्से का इजहार किया।
आईएएम के आह्वान पर जिले भर में निजी क्लिनिक और अस्पतालों पर ताले लटके रहे। ओपीडी बंद होने से दूरदराज से अस्पतालों में पहुंचने वालों मरीज और तीमारदारों को काफी परेशानी झेलनी पड़ी। चिकित्सकों पर हो रहे हमले और प्रशासनिक उपेक्षा से दुखी आईएमए के चिकित्सकों ने शुक्रवार को कलेक्ट्रेट स्थित रिक्शा स्टैंड पर धरने दिया। क्लिनिक और अस्पतालों पर तालाबंदी कर डाक्टरों ने सरकार को आड़े हाथों लिया।
सदस्यों ने डीएम के माध्यम से सीएम को संबोधित ज्ञापन सौंपा। आईएमए के सचिव डा. अशोक सिंह ने कहा कि सरकार ने उत्पीड़न पर रोक नहीं लगाई गई तो आंदोलन चलता रहेगा। मौके पर अध्यक्ष डा. निर्मल श्रीवास्तव, डा. दीपक साहा, डा. आरडी सिंह, डा. पीडी यादव, डा. आरके सिंह, डा. नंदलाल यादव, डा. विनय सिंह चौहान, डा. परिजात बरनवाल, डा. समीर अग्रवाल, डा. वाहिद अली थे। धरने को नीमा एसोसिएशन, डेंटल एसोसिएशन, एमआर एसोसिएशन ने समर्थन दिया।
आदर्श इंटर कालेज हंडिया के शिक्षकों और कर्मचारियों ने डीआईओएस कार्यालय को घेरा। उप्र माध्यमिक शिक्षक संघ रामजन्म सिंह गुट के नेतृत्व में शिक्षक परिसर में धरने पर बैठ गए। मांगें पूरी न होने पर बेमियादी अनशन की धमकी दी। प्रांतीय अध्यक्ष रामजन्म सिंह ने कहा कि विद्यालय के शिक्षकों, कर्मचारियों और प्रधानाचार्य का फरवरी 2015 से वेतन नहीं मिला। जिला मंत्री पंकज कुमार सिंह ने कहा कि जब तक विद्यालय के सभी शिक्षकों, कर्मचारियों के बकाया वेतन का भुगतान नहीं हो जाता धरना जारी रहेगा। शिवकुमार विश्वकर्मा, सुनील मिश्र, विष्णु कुमार पांडेय, बृजेंद्र कुमार सिंह, मंतलाल कन्नौजिया, पारसनाथ चौहान, अंबिका प्रसाद चौहान आदि शिक्षक मौजूद रहे।
विज्ञापन
वहीं, मानदेय भुगतान के लिए विकास भवन गेट पर चल रहा बालश्रम विद्यालय के कर्मचारियों का धरना शुक्रवार को तीसरे दिन भी जारी रहा। अधिकारियों के न पहुंचने पर कर्मचारियों में आक्रोश है। चेतावनी देते हुए कहा कि मांगों को लेकर वह लोग अब आर-पार की लड़ाई लड़ेंगे। अध्यक्ष रामप्यारे यादव ने तानाशाह अधिकारियों को तत्काल प्रभाव से जिले से हटाने की मांग उठाई। कहा कि 23 माह का बकाया भुगतान जल्द नहीं हुआ तो 11 मई को विकास भवन गेट पर तालाबंदी करने को बाध्य होंगे। डीएवी कालेज के विज्ञान संकाय की अध्यक्ष जूही श्रीवास्तव ने कहा कि छात्रनेता शिक्षकों और कर्मचारियों की लड़ाई में उनके साथ हैं। धरने में विशाल चंद्र यादव, विनीत सिंह, लक्ष्मण कन्नौजिया, पंकज राय, अतुल कुमार, चंद्रिका प्रसाद, संजय मौर्य, दान बहादुर सिंह, कैलाश गोंड आदि शामिल रहे।