फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Gun factory busted three arrested

असलहा फैक्ट्री का भंडाफोड़, तीन गिरफ्तार

Fri, 08 Jun 2018 12:01 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/आजमगढ़
अमर उजाला ब्यूरो/आजमगढ़ Updated Fri, 08 Jun 2018 12:01 AM IST
विज्ञापन
Gun factory busted three arrested
gun
 दीदारगंज थाना क्षेत्र में चल रहे अवैध असलहा फैक्ट्री का बुधवार की रात यूपी एटीएफ की टीम ने भंडाफोड़ किया। इस दौरान तीन असलहा तस्कर जहां पकड़ेे गये वहीं दर्जनभर अर्धनिर्मित असलहे और पार्ट भी बरामद हुए। एसटीएफ ने तीनों असलहा तस्करों को दीदारगंज पुलिस के हवाले कर दिया है। लेकिन इस मुद्देे पर थाने से लेकर जिला स्तर पर कोई भी पुलिस अधिकारी कुछ भी बोलने से इंकार कर रहा है।  
विज्ञापन


दीदारगंज थाना क्षेत्र के हुबब्बी गंज बाजार में काफी दिनों से अवैध असलहा फैक्ट्री का संचालन हो रहा था, लेकिन इस अवैध असलहा फैक्ट्री के बारे में स्थानीय थाना और जिला पुलिस को कोई जानकारी नहीं थी। इस बीच यूपी एसटीएफ को मुखबिर इस फैक्ट्री के संचालन की जानकारी हुई।
विज्ञापन


जिस पर यूपी एसटीएफ की टीम ने बुधवार की रात हुब्बीगंज बाजार में छापेमारी की कार्रवाई की। इस दौरान एसटीएफ की टीम ने तीन असलहा तस्करों सब्बीर उर्फ बबलू पुत्र सहाबुद्दीन निवासी ग्राम चौरंबा जिला मुंगेर बिहार, मोहम्मद सलाहू आलम पुत्र मो. उमर निवासी सनौवता जिला मुंगेर बिहार और मो. अहमद पुत्र निवसार निवासी पुराना चौक थाना कोतवाली शाहगंज जिला जौनपुर को धर दबोचा।
विज्ञापन
विज्ञापन


इनके पास से एसटीएफ टीम ने लगभग दर्जन भर अर्धनिर्मित असलहे और उसके पार्ट भी बरामद किया। एसटीएफ ने रात में ही तीनों असलहा तस्करों को दीदारगंज पुलिस के हवाल कर दिया, जहां से उनका चालान कर दिया गया है।


इस बारे में पूछे जाने पर पुलिस विभाग का कोई भी अधिकारी कुछ भी बोलने से इंकार कर रहा है। वहीं एसपी ग्रामीण एनपी सिंह ने पूछे जाने पर कहा कि यह कार्रवाई यूपी एसटीएफ ने की है। इस मुद्दे पर वे कुछ भी नहीं बोल सकते है। कार्रवाई और बरामदगी की स्पष्ट जानकारी यूपी एसटीएफ ही देगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed