{"_id":"68570257e28e7b60a6012ce5","slug":"guard-found-drunk-in-district-hospital-video-goes-viral-azamgarh-news-c-258-1-svns1002-133309-2025-06-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Azamgarh News: जिला अस्पताल में गार्ड मिला नशे में धुत, वीडियो वायरल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Azamgarh News: जिला अस्पताल में गार्ड मिला नशे में धुत, वीडियो वायरल
विज्ञापन
आजमगढ़। जिला मंडलीय चिकित्सालय, आजमगढ़ में तैनात एक सुरक्षाकर्मी का नशे में धुत होकर ड्यूटी करने और तीमारदार से मारपीट करने का मामला सामने आया है। इस पूरे घटनाक्रम का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें संबंधित गार्ड की हरकतें साफ देखी जा सकती हैं।
वायरल वीडियो में एक व्यक्ति आरोप लगाता दिख रहा है कि अस्पताल में तैनात गार्ड शराब के नशे में टल्ली है और उसने मरीज के तीमारदार से मारपीट की है। जैसे ही वीडियो बनता है, गार्ड वहां से भागने लगता है, लेकिन वीडियो बनाने वाला व्यक्ति उसका पीछा करते हुए कहता नजर आता है ''''गार्ड साहब पीकर टाइट हैं।'''' इस वीडियो के वायरल होते ही अस्पताल प्रशासन और सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े हो गए हैं। पहले ही अस्पताल में इलाज में लापरवाही के आरोप लगते रहते हैं और अब सुरक्षाकर्मी भी नशे में मारपीट करने लगे हैं, जिससे मरीजों और तीमारदारों की सुरक्षा को लेकर चिंता और बढ़ गई है।
गार्ड शराब पीया है या नहीं इसकी जानकारी मुझे नहीं है। मेरे पास वीडियो भी नहीं है। इस संबंध में डाक्टर राम केवल बताएंगे।- डा. अशोक कुमार, सीएमओ आजमगढ़।
विज्ञापन
गार्ड का वीडियो वायरल हुआ है। इसकी जानकारी मुझे कल हुई थी। आज वीडियो आया है। इस बारे में मुझे कोई शिकायत नहीं मिली है। यदि शिकायत मिलेगी तो जांच कर कार्रवाई की जाएगी। - डा. राम केवल, प्रभारी सीएमएस जिला मंडलीय चिकित्सालय।