फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Ground water exploitation due to supply of RO water

Azamgarh News: आरओ वाटर की आपूर्ति से हो रहा भूजल दोहन

Fri, 19 May 2023 11:43 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 19 May 2023 11:43 PM IST
विज्ञापन
Ground water exploitation due to supply of RO water
जल संचयन को लेकर समय-समय पर अभियान चलाने के बाद भी जनपद में भूजल का दोहन तेजी से किया जा रहा है। दिन प्रतिदिन नए आरओ प्लांट बिना पंजीकरण के खुल रहे हैं। बड़ी बात तो यह है कि सबकुछ देखते हुए भी जिम्मेदार मौन साधे हैं। उनके द्वारा लोगों को दिए जाने वाले पानी की भी जांच नहीं की जा रही है। जनपद में भूजल के दोहन का आलम यह है कि सात ब्लाक अहरौला, अतरौलिया, कोयलसा, पल्हना, पल्हनी, सठियांव एवं तरवां सेमी क्रिटिकल जोन में चले गए थे। विगत दो वर्षों में हुई अच्छी बारिश के कारण यह ब्लाक सेमी क्रिटिकल जोन से किसी तरह से वापस तो आ गए लेकिन एक फिर तेजी से भूजल का दोहन शुरू हो गया है। जगह-जगह आरओ प्लांट स्थापित हो गए हैं। जिनके द्वारा एक लीटर आरओ पानी तैयार करने में चार लीटर पानी को बर्बाद किया जा रहा है। बर्बाद होने वाले जल का उचित प्रबंध नहीं किया गया है। यह पानी सीधे नालियों में जा रहा है। जिसके कारण प्रतिदिन हजारों लाखों लीटर पीने योग्य पानी बर्बाद हो रहा है। सबसे बड़ी बात तो यह है कि इनका कही पंजीकरण भी नहीं है। जिम्मेदार इस बात को अच्छी तरह से जानते हैं लेकिन उनके द्वारा इस पर लगाम लगाने के लिए कोई ठोस कदम नहीं उठाया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed