{"_id":"6706f27386b4d3e1e1038564","slug":"greed-made-satiram-betray-azamgarh-news-c-258-1-svns1002-121736-2024-10-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Azamgarh News: सतिराम से लालच ने कराया विश्वासघात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Azamgarh News: सतिराम से लालच ने कराया विश्वासघात
विज्ञापन
आजमगढ़। अहरौला के आलमपुर गांव में 29 सितंबर की रात पूर्व प्रधान श्रीराम चाैहान के कत्ल का पुलिस ने बुधवार को पर्दाफाश कर दिया है। पूर्व प्रधान का दोस्त ही उसका कातिल निकला। उसने एक छोटे भाई के पत्नी को पंचायत सहायक की नौकरी दिलाने व 50 हजार रुपये के लालच में नीयत बिगड़ गई और रात के समय चैन की नींद सो रहे साथी की गोली मारकर हत्या कर दी। दो माह पहले सतिराम वर्तमान प्रधान पति रामसेवक चौहान के घर गया तो रामसेवक व उनके पुत्र सुरेंद्र व प्रधान का पोता शुभम चौहान ने कहा कि तुम प्रतिदिन पूर्व प्रधान श्रीराम चौहान के साथ सोते बैठते हो अगर हत्या कर दो तो तुम्हारे भयोह को पंचायत सहायिका की नौकरी के साथ-साथ 50 हजार रुपये भी देंगे। 29 सितंबर को पूर्व प्रधान श्रीराम का बड़ा बेटा बृजभान घर पर नहीं दिखा तो उसने श्रीराम चौहान से पूछा कि बेटा बृजभान नहीं दिख रहा है तो बताया कि कहीं रिश्तेदारी में गया है। तब उसके दिमाग में आया कि रात में पूर्व प्रधान और वह जब सोएंगे तो हत्या कर दी जाएगी। रोज की भांति पूर्व प्रधान व सतिराम बरामदे में अगल बगल सो गए। सतिराम ने बताया कि योजना के मुताबिक नींद नहीं आ रही थी तो वह मोबाइल चला रहा था। 12 बजे रात में प्रधान का बेटा सुरेंद्र चौहान पूर्व प्रधान श्रीराम चौहान के घर कट्टा लेकर आया और उसे देकर दीवार की आड़ में खड़ा हो गया। वह चारपाई से उतर कर श्रीराम चौहान के दाहिने तरफ जाकर चारों तरफ देखकर दाहिने कनपट्टी पर सटाकर गोली मार दिया और मौके पर ही माैत हो गई।
00
सबको लगे बर्थडे में फूटा पटाखा इसलिए की रात में की हत्या
पूछताछ में आरोपी सतिराम ने बताया कि पूर्व प्रधान अकेला है सूचना वर्तमान प्रधानपति रामसेवक व उनके लड़के सुरेंद्र चौहान को दी और योजना बनाई। 12 रात में गांव वालों को जगर कि किसी ने बर्थडे मनाते समय पटाखा फोड़ा होगा।
विज्ञापन
00
सबको लगे बर्थडे में फूटा पटाखा इसलिए की रात में की हत्या
पूछताछ में आरोपी सतिराम ने बताया कि पूर्व प्रधान अकेला है सूचना वर्तमान प्रधानपति रामसेवक व उनके लड़के सुरेंद्र चौहान को दी और योजना बनाई। 12 रात में गांव वालों को जगर कि किसी ने बर्थडे मनाते समय पटाखा फोड़ा होगा।
विज्ञापन