फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Gram Pradhan will connect children with mission inspiration e school

बच्चों को मिशन प्रेरणा की ई-पाठशाला से जोड़ेंगे ग्राम प्रधान

Thu, 13 Aug 2020 10:39 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 13 Aug 2020 10:39 PM IST
विज्ञापन
Gram Pradhan will connect children with mission inspiration e school
आजमगढ़। बेसिक शिक्षा विभाग मिशन प्रेरणा की ई-पाठशाला से अधिकतम बच्चों को जोड़ने की कवायद में जुट गया है। राज्य परियोजना निदेशक ने छह विभागों को पत्र जारी कर अनुरोध किया है कि बच्चों को पढ़ाई की मुख्य धारा से जोड़ने के लिए कार्रवाई करें। ग्राम पंचायत अधिकारी, आशा बहु, एएनएम व आंगनबाड़ी कार्यकर्ता से समन्वय स्थापित कर ग्राम प्रधानों के माध्यम से अभिभावकों को प्रोत्साहित करने एवं बच्चों को ऑनलाइन क्लास का लाभ दिलाएं।
विज्ञापन

मुख्य विकास अधिकारी समेत जिन छह विभागों के अधिकारियों को पत्र लिखा है उनमें मुख्य चिकित्साधिकारी, जिला पंचायत सदस्य, जिला कार्यक्रम अधिकारी, बेसिक शिक्षा अधिकारी और खंड शिक्षा अधिकारी है। कहा गया है कि ग्राम प्रधानों के माध्यम से बच्चों को ई-पाठशाला से जोड़ा जाए। वह इस पत्र की गंभीरता को ध्यान में रखते हुए ग्राम पंचायत में संचालित परिषदीय स्कूलों के व्हाट्सएप ग्रुप पर जोड़ कर शेष अभिभावकों को भी ग्रुप में जुड़ने के लिए प्रोत्साहित करें।
विज्ञापन

प्रभारी बीएसए अमरनाथ राय ने बताया कि ग्राम पंचायत में ग्राम प्रधान की भूमिका महत्वपूर्ण होती है। गांव के ज्यादातर लोग उनकी बात मानते हैं। इसलिए स्कूल बंद होने के कारण बच्चों की पढ़ाई प्रभावित न हो। इसके लिए मिशन प्रेरणा ई-पाठशाला के माध्यम से ऑनलाइन शिक्षण की व्यवस्था शुरू की गई है। यदि ग्राम प्रधान अपनी जिम्मेदारी समझते हुए अध्यापकों से ग्रुप पर जुड़ने से वंचित अभिभावकों को प्रेरित करेंगे, तो निश्चित रूप से नौनिहालों को इसका लाभ मिल सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed