फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Gram pradhan accused of assaulting Lekhpal arrested in Azamgarh

लेखपाल से मारपीट का आरोपी प्रधानपति गिरफ्तार

Thu, 03 Sep 2020 05:54 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 03 Sep 2020 05:54 PM IST
विज्ञापन
Gram pradhan accused of assaulting Lekhpal arrested in Azamgarh
कटानी बाजार। महराजगंज थाना क्षेत्र के सहदेवगंज बंधे पर लेखपाल के साथ हुई मारपीट में बृहस्पतिवार को पुलिस ने आरोपी प्रधानपति को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन

बिलरियागंज कस्बा निवासी सुधीर जायसवाल पुत्र श्रीकृष्ण सगड़ी तहसील में लेखपाल है। बीते नौ अगस्त को वह महरागंज के सहदेवगंज बंधे पर बाढ़ प्रभावितों की सूची बनाने के लिए पहुंचा था। इस दौरान मौके पर कई ग्राम प्रधान व उनके प्रतिनिधि भी मौजूद थे। जो लेखपाल पर अपात्रों का नाम सूची में शामिल करने का दबाव बना रहे थे। लेखपाल जब इसके लिए तैयार नहीं हुआ तो उक्त लोगों ने लेखपाल को मारपीट कर घायल करने के साथ ही असलहा सटा कर जानमाल की धमकी भी दिया। इतना ही नहीं लेखपाल के पास मौजूद सरकारी दस्तावेज फाड़ डाले। घटना के बाद लेखपाल ने महराजगंज थाने में चार लोगों के खिलाफ नामजद तहरीर दिया। लेकिन पुलिस अभियुक्तों की गिरफ्तारी में लापरवाही बरत रही थी। जिस पर लेखपालों ने तहसील मुख्यालय के साथ ही जिला मुख्यालय पर भी धरना प्रदर्शन कर कार्रवाई की मांग किया। बृहस्पतिवार को महराजगंज थाना पुलिस ने एक नामजद अभियुक्त नौबरार देवारा जदीद किता प्रथम के प्रधान पति चंद्रभान यादव पुत्र स्व. रामफेर यादव को गिरफ्तार कर लिया। वहीं तीन नामजद अभियुक्त अभी भी पुलिस की पकड़ से दूर है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed