{"_id":"5939920a4f1c1b901c9ca688","slug":"gram-panchayat-suspended","type":"story","status":"publish","title_hn":"ग्राम पंचायत अधिकारी को किया निलंबित ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ग्राम पंचायत अधिकारी को किया निलंबित
azamgarh
Updated Thu, 08 Jun 2017 11:36 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अनियमितता के एक मामले की जांच में जांच टीम को समय पर अभिलेख न उपलब्ध कराने पर जिला पंचायत राज अधिकारी जितेंद्र कुमार मिश्र ने गुरुवार को एक ग्राम पंचायत अधिकारी को निलंबित कर दिया। साथ ही पल्हना विकास खंड से संबद्ध कर दिया। बताते चलें कि पल्हना विकास खंड के नरसिंहपुर गांव निवासी आशुतोष सिंह पुत्र विरेंद्र सिंह ने जिलाधिकारी को शिकायती पत्र सौंपकर गांव के विकास कार्यों में धांधली का आरोप लगाया। आरोपों की जांच के लिए टीम का गठन हुआ।
जांच टीम जब जांच करने के लिए गांव में पहुंची तो ग्राम पंचायत अधिकारी नागेंद्र प्रसाद द्वारा समय से अभिलेख उपलब्ध नहीं कराए गए। जिससे जांच की कार्रवाई प्रभावित हुई। जांच अधिकारी द्वारा इस बात का उल्लेख जांच आख्या में किया गया।
ग्राम पंचायत अधिकारी को प्रथम दृष्ट्या दोषी मानते हुए और कर्मचारी आचरण नियमावली के उल्लंघन का दोषी पाते हुए जिला पंचायत राज अधिकारी जितेंद्र कुमार मिश्र ने गुरुवार को ग्राम पंचायत अधिकारी नागेंद्र प्रसाद को निलंबित करते हुए पल्हना विकास खंड से संबद्ध कर दिया। साथ ही सहायक विकास अधिकारी पंचायत विकास खंड लालगंज को जांच अधिकारी नियुक्त किया और तीन सप्ताह के अंदर जांच आख्या देने का निर्देश दिया।