{"_id":"65f48c197a0da2ca8f0b768d","slug":"gram-panchayat-officer-arrested-taking-bribe-of-rs-5000-azamgarh-news-c-258-1-svns1001-112716-2024-03-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Azamgarh News: ग्राम पंचायत अधिकारी 5 हजार घूस लेते गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Azamgarh News: ग्राम पंचायत अधिकारी 5 हजार घूस लेते गिरफ्तार
विज्ञापन
आजमगढ़। भ्रष्टाचार निवारण टीम ने शुक्रवार को ग्राम पंचायत अधिकारी को मृत्यु प्रमाण पत्र बनाने के लिए 5000 रुपये घूस लेते रंगे हाथ दबोच लिया। टीम उसे लेकर नगर कोतवाली पहुंची और आवश्यक कार्रवाई में जुटी है।
बरदह थाना क्षेत्र के सराय पल्टू गांव निवासी संदीप कुमार राय अपने पिता का मृत्यु प्रमाण पत्र बनवाने के लिए ग्राम पंचायत अधिकारी के यहां चक्कर काट रहे थे। ग्राम पंचायत अधिकारी द्वारा उनसे 5000 रुपये की मांग की जा रही थी। इस पर उन्होंने पुलिस लाइन स्थित भ्रष्टाचार निवारण टीम से संपर्क किया।
शुक्रवार की देर शाम टीम ने संदीप कुमार राय को 5000 रुपये के साथ ग्राम पंचायत अधिकारी बृजेश कुमार यादव के पास भेजा। जैसे ही ग्राम पंचायत अधिकारी ने संदीप से पैसा पकड़ा वैसे ही टीम के सदस्यों ने पहुंचकर उसे दबोच लिया और लेकर नगर कोतवाली आ गई। जांच टीम द्वारा समाचार लिखे जाने तक आगे की कार्रवाई की जा रही है। टीम में निरीक्षक सुखवीर सिंह भदौरिया, श्याम बाबू, ब्रजेश द्विवेदी, कैलाश चंद्र, हेड कांस्टेबल कौशल कुमार राय, ओमकार यादव, नंदलाल शर्मा, कांस्टेबल आनंद कुमार यादव, अमित सिंह, मुकेश कुमार पटेल, पंकज कुमार सिंह आदि शामिल रहे।