फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Graduation final year Girl student committed suicide by hanging in azamgarh

Azamgarh: स्नातक अंतिम वर्ष की छात्रा ने फांसी लगा कर की खुदकुशी, नहीं मिला सुसाइड नोट, जांच में जुटी पुलिस

Mon, 13 Feb 2023 01:10 PM IST
उत्पल कांत अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़ Published by: उत्पल कांत Updated Mon, 13 Feb 2023 01:10 PM IST
सार

आजमगढ़ के दावनपारा गांव निवासी रूपम मौर्या (22) बीए तृतीय वर्ष की छात्रा थी। रविवार रात उसने फांसी लगाकर जान दे दी। परिजनों को सोमवार सुबह घटना की जानकारी हुई। 

विज्ञापन
Graduation final year Girl student committed suicide by hanging in azamgarh
छात्रा ने फांसी लगाकर दी जान - फोटो : Social Media

विस्तार

आजमगढ़ के दावनपारा गांव निवासी एक युवती ने रविवार रात फांसी लगा कर जान दे दी। परिजनों को सोमवार सुबह घटना की जानकारी हुई। जिसके बाद कोहराम मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। मौके से सुसाइड नोट नहीं मिला है। खुदकुशी के कारणों का पता नहीं चल सका है। पुलिस जांच में जुटी है।

विज्ञापन


पवई थाना क्षेत्र के दावनपारा गांव निवासिनी रूपम मौर्या (22) बीए तृतीय वर्ष की छात्रा थी। रविवार रात खाना खाने के बाद सोने चली गई। रात में किसी वक्त  मंडई में फांसी लगा ली। सोमवार सुबह परिवार के लोगों ने उसे फंदे पर लटकता देखा तो हड़कंप मच गया। सूचना पर पवई थाना पुलिस मौके पर पहुंच गई। शव को फंदे से उतरवाया और पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया।

विज्ञापन

छात्रा के पिता 15 साल से लापता

परिजनों के अनुसार रूपम दो दिन पहले ही फैजाबाद से परीक्षा देकर वापस लौटी थी। उसके पिता बीते 15 वर्षों से लापता हैं। घर पर वह मां और दो छोटे भाइयों के साथ रहती थी। सभी का रो-रोकर बुरा हाल है। घटना के कारणों का पता नहीं चल सका है। पुलिस जांच पड़ताल में जुटी हुई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed