फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Governor and Deputy Chief Minister honor award-winning teachers.

Azamgarh News: राज्यपाल व उपमुख्यमंत्री पुरस्कार प्राप्त शिक्षकों का सम्मान

Tue, 22 Sep 2026 12:23 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 22 Sep 2026 12:23 AM IST
विज्ञापन
Governor and Deputy Chief Minister honor award-winning teachers.
बड़ागांव में आयोजित कार्यक्रम में राज्यपाल पुरस्कार प्राप्त शिक्षक का सम्मान करते हुए। स्रोत-आय
बूढ़नपुर। शिक्षा क्षेत्र कोयलसा के उच्च प्राथमिक विद्यालय बड़ागांव में सोमवार को सम्मान समारोह आयोजित किया गया। विद्यालय परिवार की ओर से राज्यपाल पुरस्कार प्राप्त शिक्षक प्रदीप कुमार सिंह और उपमुख्यमंत्री पुरस्कार से सम्मानित शिक्षक विनोद मौर्य को अंगवस्त्र व बुके देकर सम्मानित किया गया। प्रधानाध्यापक प्रवीण कुमार मिश्रा को भी विद्यालय में बेहतर कार्य के लिए सम्मानित किया गया।
विज्ञापन

प्रधानाध्यापक ने बताया कि विद्यालय में पठन-पाठन की बेहतर व्यवस्था के लिए एक संस्था ने करीब पांच लाख रुपये की लागत से 70 आधुनिक डेस्क-बेंच उपलब्ध कराए हैं। शिक्षकों व ग्राम प्रधान के सहयोग से जिले का सर्वश्रेष्ठ तारामंडल तैयार कराया गया है। स्मार्ट क्लास और कंप्यूटर लैब की भी सुविधा है। इस वर्ष विद्यालय ने सर्वाधिक नामांकन का रिकॉर्ड बनाया है। राष्ट्रीय आय एवं योग्यता आधारित परीक्षा (एनएमएमएस) 2026 में विद्यालय के नौ छात्रों का चयन हुआ है। मुख्य अतिथि खंड शिक्षा अधिकारी पंकज मौर्या ने कहा कि शिक्षकों की लगन और दृढ़ इच्छाशक्ति से विद्यालय लगातार नई ऊंचाइयां हासिल कर रहा है। विशिष्ट अतिथि प्राथमिक शिक्षक संघ के जिला मंत्री नागेंद्र दुबे ने कहा कि बच्चों को शिक्षा के साथ संस्कार और नैतिक मूल्यों की सीख देना जरूरी है। अध्यक्षता मंडल मंत्री एवं पूर्व जिलाध्यक्ष सुरेंद्र सिंह और संचालन शिक्षक देवेंद्र कुमार सिंह ने किया। मुन्ना यादव ने सभी का आभार जताया। इस दौरान मनोज दुबे, पवन सिंह, शैलेश सिंह, वीरेंद्र शुक्ला, समीर उपाध्याय समेत विद्यालय परिवार के लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed