{"_id":"674de9ffb828db3a5b0ccfc5","slug":"government-won-by-election-strength-of-guns-dharmendra-yadav-offered-chadar-hafiz-e-millat-darbar-2024-12-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP : बंदूक के बल पर सरकार ने जीता उपचुनाव, MP धर्मेंद्र ने किया तंज; हाफिज ए मिल्लत के दरबार में की चादरपोशी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP : बंदूक के बल पर सरकार ने जीता उपचुनाव, MP धर्मेंद्र ने किया तंज; हाफिज ए मिल्लत के दरबार में की चादरपोशी
Mon, 02 Dec 2024 10:40 PM IST
अमन विश्वकर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़।
अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़।
Published by: अमन विश्वकर्मा
Updated Mon, 02 Dec 2024 10:40 PM IST
सार
Azamgarh News : सपा सांसद धर्मेंद्र यादव ने सरकार पर सियासी तंज किया। उन्होंने आरोप लगाया कि यूपी में उपचुनाव को लेकर सरकार डरी हुई थी। इसे जीतने के लिए साम-दाम-दंड-भेद का उपयोग किया गया है।
विज्ञापन
हाफिज-ए-मिल्लत के दरबार में चादरपोशी करते सपा सांसद धर्मेंद्र यादव और अन्य लोग।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
सपा सांसद धर्मेंद्र यादव और सपा विधायक अखिलेश यादव ने हुजूर हाफिज-ए-मिल्लत के दरबार में हाजिरी लगाई। इस दौरान उन्होंने देश में अमन-चैन और शांति के लिए मजार पर चादरपोशी कर दुआएं मांगी। सांसद धर्मेंद्र यादव ने कहा कि हुजूर हाफिज-ए-मिल्लत एक धार्मिक धर्म गुरु के साथ-साथ समाज में मिसाल कायम करने वाले सूफी संत थे। इन्होंने ने पूरे विश्व को शिक्षा की दिशाएं दी।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि बंदूक के बल पर सरकार ने उप चुनाव जीता लेकिन, जनता हमारे साथ है। यह जनता का नहीं लूट का परिणाम है। भाजपा सरकार में लोगों में भय व्याप्त है। प्रदेश के कई स्थानों पर हालात ठीक नहीं है। पंडित धीरेंद्र शास्त्री के सवाल पर कहा कि यह देश बाबा साहेब डाॅ. आंबेडकर के संविधान से चलने वाला है शास्त्री जी से नहीं।
विज्ञापन
यह सरकार पूरी तरह से तानाशाह हो गई है। कोई भी सरकार के खिलाफ बोलने को तैयार नहीं है। इसके बाद वो कस्बे के सपा नेता सुनील कुमार वर्मा के आवास पर पहुंचकर उनके बेटे के विवाह में शामिल हुए। इस अवसर पर पूर्व जिला पंचायत सदस्य मोहम्मद जियाउल्लाह अंसारी, सपा नेता सना परवीन, पूर्व जिप सदस्य वीरेंद्र यादव, डाॅ. गौरव यादव, अनिल यादव आदि उपस्थित थे।
विज्ञापन