फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Government will give employment as stamp seller: Ravindra Jaiswal

स्टांप विक्रेता के रूप में रोजगार देगी सरकार: रविंद्र जायसवाल

Thu, 02 Dec 2021 11:24 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 02 Dec 2021 11:24 PM IST
विज्ञापन
Government will give employment as stamp seller: Ravindra Jaiswal
प्रदेश के स्टांप, न्यायालय शुल्क एवं पंजीयन विभाग के राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) रविंद्र जायस? - फोटो : AZAMGARH
प्रदेश के स्टांप, न्यायालय शुल्क एवं पंजीयन विभाग के राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार रवींद्र जायसवाल का बुधवार की देर शाम फूलपुर डाक बंगले में आगमन हुआ। इस दौरान उन्होंने अधिकारियों के साथ जनपद में रास्जस्व की स्थिति को लेकर समीक्षा की।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि सरकार स्टांप विक्रेता के रूप में सरलीकरण तरीके से बेरोजगारों को सरकार रोजगार देगी।
जिले में राजस्व की स्थिति बेहतर होने पर उन्होंने अधिकारियों की सराहना किया। कहा कि प्रदेश में ला एंड ऑर्डर बेहतर है। यही वजह है कि लोग यहां सपनों का आशियाना बना रहे हैं। इससे रजिस्ट्रियों की संख्या बढ़ी है और लोग उप्र में आ रहे हैं। इस बात का रिकार्ड है कि 2017 से पहले अब डेढ़ गुना रजिस्ट्री हुई है। अधिवक्ताओं को लेख पत्र लिखने का अधिकार देने पर पूछने पर उन्होंने कहा कि यह पार्ट अधिवक्ताओं का नहीं है। लेखपत्र लिखने वाला अलग पार्ट है। मंत्री ने कहा कि ई-स्टांप लाइसेंस के रूप में युवाओं को निबंधन विभाग रोजगार देगा। युवाओं द्वारा आवेदन के साथ आधार कार्ड और बयान हल्फी देने पर 24 घंटे के अंदर लाइसेंस जारी किया जा सकता है। तहसीलों में 10 रुपये का स्टांप 50 रुपये में बेचने के सवाल पर उन्होंने कहा कि अगर ऐसा संज्ञान में आता है तो कार्रवाई की जाएगी। इसके लिए तहसीलों के एसडीएम की जिम्मेदारी बनती है कि इस पर ठोस कार्रवाई करें। उन्होंने ई-स्टांप के प्रचार-प्रसार के लिए भी जिले के अधिकारियों को निर्देश दिए। बैठक में सहायक महानिरीक्षक निबंधन मुकेश कुमार श्रीवास्तव, सब रजिस्ट्रार जीतेंद्र कुमार मणिक, जीतेंद्र तिवारी, अनिता उपाध्यक्ष, विजय प्रकाश, अभय नाथ सिंह, वरिष्ठ लिपिक शहजाद, अजीत व सभी तहसीलों के सब रजिस्ट्रार उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed