फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Government wants to sell farmers to capitalists

किसानों को पूंजीपतियों के हाथों बेचना चाहती है सरकार

Fri, 25 Dec 2020 11:29 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 25 Dec 2020 11:29 PM IST
विज्ञापन
Government wants to sell farmers to capitalists
अतरौलिया के भीमाकोल में समाजवादी किसान घेरा कार्यक्रम शामिल लोग। - फोटो : AZAMGARH
आजमगढ़। सपा पार्टी के राष्ट्रीय आह्वान पर समाजवादी किसान घेरा कार्यक्रम के अंतर्गत जगह-जगह चौपाल का आयोजन किया गया। इस दौरान कई स्थानों पर सपाइयों की पुलिस से झड़प भी हुई। सपा ने केंद्र सरकार पर जनकर निशाना साधा। कहा कि ये सरकार किसानों को पूंजीपतियों के हाथों बेचने पर तुली हुई है।
विज्ञापन

अतरौलिया के भीमाकोल औरबांसगाव में निवर्तमान जिलाध्यक्ष हवलदार यादव ने किसानों को भाजपा की जनविरोधी नीतियां गिनाईं। कहा कि कृषि बिल से गरीबी और मंहगाई बढ़ेगी। किसान के उत्पाद का सही और उचित मूल्य नहीं मिल पाएगा। किसान बर्बाद हो जाएगा। इस बिल को तत्काल वापस लेने की मांग की। कहा ति शासन के इशारे पर प्रशासन व पुलिस लोग सपा को गांव में जाने से रोक रहे हैं। कार्यकर्ताओं के साथ झड़प की जा रही है। शासन के इशारे पर प्रशासन दोहरा चरित्र अपना रहा है। भाजपा के लोगों को चौपाल लगाने दे रहा है और सपा के लोगों को रोक रहा है। विधानसभा मुबारकपुर में पूर्व जिलाध्यक्ष अखिलेश यादव की अगुवाई में किसान यात्रा निकाली गई। अखिलेश यादव ने कहा कि कोरोना महामारी की आड़ लेकर सरकार ने संसद और विधानसभा की कार्यवाही निरस्त कर रखी है। ताकि सदन में कृषि कानून पर चर्चा न हो सके। पूर्व मंत्री रामदुलारे राजभर ने कहा कि जनता ने सरकार बनाई और सरकार ने एक कानून बनाया। जिसके लिए कानून बनाया गया वही कानून का विरोध कर रहा है। किसान यात्रा सठियांव से प्रारंभ महुआ, अतरारी, कुसरना, परदेशी मोड़, रामपुर, बरहतिल जगदीशपुर तक गई। किशोर यादव, श्यामदेव चौहान, बहादुर यादव, जयराम यादव आदि थे
विज्ञापन

पुलिस ने किसान यात्रा को रोका
सठियांव/जहानागंज। ट्रैक्टर से किसान यात्रा में जा रहे अखिलेश यादव को मुबारकपुर के महुआ मोड़ पर एसडीएम, सीओ ने रोक दिया। कहा कि परमिशन नहीं है। दोनों के बीच खूब झड़प हुई। अंतत: पुलिस ने पैदल जाने की अनुमति दी। अतरारी मोड़ पर बी चौपाल के बाद पुलिस और सपाइयों के बीच झड़प हुई। पुलिस ने आगे बढ़ने नहीं दिया। पूर्व जिलाध्यक्ष अखिलेश यादव ने आरोप लगाया कि सरकार पुलिस के बल पर किसानों के आंदोलन को दबाना चाहती है। बाड़ी, कोढ़वा, नैठी, गुजरपार में किसान चौपाल कार्यक्रम हुआ। नैठी, गुजरपार में चन्द्रदेव राम यादव करैली पूर्व मंत्री मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

देश का राजा नादान, प्रदेश का पीठाधीश्वर : डॉ. संग्राम यादव
अहरौला/बूढ़नपुर। सपा विधायक डॉ.संग्राम यादव के नेतृत्व में सिपाह गांव में चौपाल लगाई गई। उन्होंने कहा कि देश दो-दो राजाओं को झेल रहा है। देश का राजा नदान तो प्रदेश का राजा पीठाधीश्वर है। दोनों मिलकर देश को गुलाम बनाना चाहते है। अन्नदाता के खिलाफ काला कानून लाकर पूंजीपतियों को मालामाल कर रहे हैं। कोरोना का डर फैलाने का जमात पर आरोप लगा दिया। हाथरस में बेटी के साथ हुई दरिंदगी में कई निर्दोष स्त्रत्त्लोगों को गिरफ्तार कर लिया। राम पलट गुप्ता, राजाराम यादव, प्रभुदीन यादव, हरिकेश यादव, रामअवध यादव, शिवधर चौबे थे। वहीं, विधायक दुर्गा प्रसाद यादव ने मनचोभा, सोनापुर, बढ़या, विद्याक नफीस अहमद त्रिपुरारपुर आइमा, विधयाक आलमबदी ने मन्झारी, एमएलसी राकेश यादव ने मुडीरपुर, त्रिपुरारपुर खालसा, रामआसरे विश्वकर्मा ने चितारा, पूर्व विधायक श्यामबहादुर सिंह यादव ने काशीपुर, बेचई सरोज इरनी, सेन्दुरी, नुवाआ, पूर्व सांसद बलिहारी बाबू परानापुर व हरवंशपुर, दरोगा प्रसाद सरोज ने उचहुंवा, जयराम सिंह पटेल रसूलपुर, सेठाकोली, रामजग राम कुजरांव में भाजपा की किसान विरोधी नीतियों को बताया।

अहरौला के सिपाह में कृषि कानून को लेकर किसानों के चौपाल को संबोधित करते विधायक डा.संग्राम यादव।

अहरौला के सिपाह में कृषि कानून को लेकर किसानों के चौपाल को संबोधित करते विधायक डा.संग्राम यादव।- फोटो : AZAMGARH

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed