फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Government trying to end reservation of backward classes

पिछड़े वर्ग का आरक्षण खत्म करने की कोशि'श कर रही सरकार

Sun, 15 Mar 2020 11:24 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 15 Mar 2020 11:24 PM IST
विज्ञापन
Government trying to end reservation of backward classes
नेहरु हाल में कांशी राम के जंमदिन के अवसर पर श्रद्घांजलि देती सांसद संगीता आजाद और विधायक अरिर्म? - फोटो : AZAMGARH
आजमगढ़। बहुजन समाज पार्टी की ओर से कांशीराम की 86वीं जयंती रविवार को नेहरू हाल में मनाई गई। अध्यक्षता करते हुए डॉ. मदन राम ने कहा कि कांशीराम ने मायावती को अपना प्राधिकारी बनाया। शासन सत्ता में हर वर्ग को मंत्री, विधायक, सांसद, अधिकारी, कर्मचारी बनाकर सर्वसमाज के लोगों को मजबूत किया। बहुजन समाज पार्टी एक राजनीतिक पार्टी ही नहीं बल्कि बहुजन समाज की आर्थिक, राजनैतिक आंदोलन को धार देने वाली पार्टी है। आज देश और संविधान दोनों खतरे में है। लोकतंत्र को रौंदा जा रहा है। सर्वसमाज के लोगों को इकट्ठा होकर इनका मुंहतोड़ जवाब देना है।
विज्ञापन

मुख्य अतिथि पूर्व विधानसभा अध्यक्ष एवं विधायक सुखदेव राजभर ने कहा कि कांशीराम बाबा साहब डा. भीमराव के प्रतिरूप थे। हमें उनके आचरण का पालन करना चाहिए। उन्होंने किसी देवी देवता के नाम पर पार्टी नहीं बनाई बल्कि अल्पजन को बहुजन बनाकर बहुजन समाज पार्टी बनाई। इंदल राम ने कहा कि आज मनुवादी ताकतें गुमराह कर छोटी छोटी जातियों का दल बनाकर बहुजन समाज पार्टी को कमजोर करने का घिनौना खेल खेल रही है। डा. अजय राम राजभर ने कहा कि बाबा साहब ने वोट की ताकत दिया लेकिन उसका एहसास कांशीराम ने कराया।
विज्ञापन

विशिष्ट अतिथि सांसद संगीता आजाद ने कहा कि बाबा साहब ने हमें एक सुंदर संविधान दिया। इसे एहसास कराकर कांशीराम ने अपने अथक प्रयास से मायावती को चार बार इस प्रदेश का मुख्यमंत्री बनाया। पिछड़े वर्ग का आरक्षण लागू कराया। विधायक आजाद अरिमर्दन ने कहा कि कांशीराम का मुख्य उद्देश्य सामाजिक, आर्थिक, राजनैतिक आंदोलन को गति था। आज पिछड़े वर्ग का आरक्षण सरकार समाप्त करने का मन बना रही है। पूर्व सांसद सालिम अंसारी, भूपेन्द्र सिंह मुन्ना, राजकुमार, राजीव कुमार राजू, हीरालाल कौशल, रमेश यादव, सिकन्दर कुशवाहा, रामप्रसाद चौधरी, कैलाश चौहान, ओंकार शास्त्री, रामपाल ठाकुर, अरुण पाठक, धीरज कुमार मिंटू, उस्मान गनी, सुबाष गौतम, तारिक हसन, चन्द्रभूषण उपस्थित रहे। संचालन सेक्टर अध्यक्ष विनोद चौहान ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed