फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Government should increase MSP further

Azamgarh News: एमएसपी में और वृद्धि करे सरकार

Fri, 09 Jun 2023 12:24 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 09 Jun 2023 12:24 AM IST
विज्ञापन
Government should increase MSP further
सरकार ने खरीफ सीजन का न्यूनतम मूल्य जारी कर दिया है। पिछली बार की तुलना में इस बार धान के समर्थन मूल्य में सात प्रतिशत का वृद्धि करते हुए सरकार ने 143 रूपए की बढ़ोत्तरी की है। किसानों को प्रति क्विंटल की दर से 2183 रूपए का भुगतान किया जाएगा। इसके अलावा अरहर में 100 रूपए व मक्का में 128 रूपए की इस बार बढ़ोत्तरी हुई है। जिले के किसान इसे नाकाफी बताते हुए समर्थन मूल्य और बढ़ाने की बात कर रहे हैं। जिले के किसान खरीफ सीजन में मुख्य रूप से धान की ही खेती करते हैं। इसके बाद दूसरे नंबर पर अरहर व मक्का की खेती होती है। वर्ष 2023-24 में कृषि विभाग द्वारा 216934 हेक्टेयर में धान की रोपाई और 592899 एमटी उत्पादन का लक्ष्य रखा गया है। धान की रोपाई के लिए नर्सरी डालने का काम किसानों ने शुरू कर दिया है लेकिन बृहस्पतिवार को जब उनको पता चला कि इस बार धान केे समर्थन मूल्य में 143 रूपए की ही बढ़ोत्तरी हुई है तो वह मायूस दिखे। उनका कहना था कि खेती में लागत बढ़ रही सरकार को उसी के हिसाब से समर्थन मूल्य तय करना चाहिए था जिसके कि किसानों को लागत का मूल्य निकल सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed