फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   government released 2.30 crore for manduri airstrip

उड़ान को मिलेगी गति, शासन ने जारी किए 2.30 करोड़

Tue, 05 Nov 2019 11:09 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 05 Nov 2019 11:09 PM IST
विज्ञापन
government released 2.30 crore for manduri airstrip
आजमगढ़। धनराशि की कमी के कारण प्रभावित हो रहे नो फ्रिल्स एयरपोर्ट के कार्य को देखते हुए शासन ने 230.07 लाख की धनराशि जारी कर दी गई है। हालांकि शासन ने अंतिम किस्त के रूप में परियोजना की पांच फीसदी धनराशि लगभग 88 लाख रुपये शासन ने रोक ली है। धनराशि मिलने से हवाई पट्टी के विकास कार्य में तेजी आने की उम्मीद है। साथ ही नये साल में मंदुरी हवाई पट्टी से राज्य मुख्यालय तक की घरेलू उड़ान मिलने की उम्मीद जताई जा रही है।
विज्ञापन

शासन की ओर से रिजनल कनेक्टिविटी स्कीम के तहत जनपद के मंदुरी हवाई पट्टी का चयन किया गया। यहां से लोगों 2500 रुपये में राज्य मुख्यालय तक हवाई यात्रा कराना शासन का उद्देश्य है। हवाई पट्टी भूमि खरीद और बाउंड्री का कार्य पूरा हो चुकी है। रन-वे की लंबाई भी 105 मीटर बढ़ाई जा चुकी है। अब रन-वे 1505 मीटर का हो चुका है। राजकीय निर्माण निगम की ओर से हवाई पट्टी के विकास का कार्य किया जा रहा था। इसके लिए शासन ने 18.21 करोड़ का प्रस्ताव स्वीकृत किया था। शासन की ओर से दो किस्तों में 14.57 करोड़ की धनराशि जारी की जा चुकी थी। अधिकतर कार्य पूर्ण हो चुके थे। मिट्टी भराई और थोड़े अन्य कार्य शेष बचे थे जो कि धनराशि की कमी की वजह से प्रभावित हो रहे थे। कार्यदायी संस्था ने डीएम एनपी सिंह के माध्यम से शासन से अगली किस्त की मांग की थी। डीएम ने भी अक्तूबर माह में धनराशि जारी होने का भरोसा दिया था। शासन की ओर से अब तीसरी किस्त में 230.07 लाख की धनराशि जारी कर दी गई है। अंतिम किस्त के रूप में पांच फीसदी धनराशि के रूप में 88.80 लाख रुपये रोका है।
विज्ञापन

हवाई पट्टी पर हो रहे ये कार्य
हवाई पट्टी टर्मिनल की इमारत, फार स्टेशन, कूलिंग पिट, वाटर सप्लाई पंप, रनवे, सब-वे, टैक्सी-वे का कार्य, एपरन, पार्किंग, एटीसी टावर आदि का कार्य कराया जा रहा है। इसमें कई कार्य पूरे हो चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

ये कार्य हैं बाकी
टर्मिनल की इमारत, एटीसी टावर, फायर पिट, रनवे के दोनों तरफ 28.5 मीटर बेसिक स्ट्रिप निर्माण के साथ मिट्टी भराई का कार्य शेष है।
शासन से धनराशि जारी करने के लिए पत्र भेजा गया था। इसके लिए फोन पर भी बात की गई थी। धनराशि जारी करने से कार्य में तेजी आएगी। अगले साल तक यहां से उड़ान शुरू होने की उम्मीद है। - एनपी सिंह, जिलाधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed