फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Government exploiting village heads and Kshetra Panchayat members

ग्राम प्रधानों और क्षेत्र पंचायत सदस्यों का शोषण कर रही सरकार

Wed, 20 Oct 2021 10:39 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 20 Oct 2021 10:39 PM IST
विज्ञापन
Government exploiting village heads and Kshetra Panchayat members
लाटघाट। सगड़ी तहसील के लाटघाट स्थित एक निजी विद्यालय में बुधवार को सपा की बैठक आयोजित हुई। जिसमें वक्ताओं ने भाजपा सरकार को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि सरकार ग्राम प्रधानों और क्षेत्र पंचायत सदस्यों का सोशण कर रही है।
विज्ञापन

सपा नेता डा. एचएन सिंह पटेल व राकेश यादव ने प्रधान व बीडीसी का माला पहनाकर स्वागत किया। बैठक में अजमतगढ़ विकासखंड के महुला जिला पंचायत के ग्राम प्रधान व क्षेत्र पंचायत सदस्य उपस्थित रहे। अध्यक्षता विधानसभा अध्यक्ष शिवसागर यादव व संचालन सूर्यनाथ यादव जिला पंचायत सदस्य ने किया। मुख्य अतिथि एमएलसी राकेश कुमार यादव ने कहा कि भाजपा सरकार ग्राम प्रधानों और क्षेत्र पंचायत सदस्यों का उत्पीड़न कर रही है। आए दिन इनके कार्यों का सोशल ऑडिट के माध्यम से शोषण कर रही है। महंगाई चरम पर है। डा. एचएन पटेल ने कहा कि भाजपा सरकार अपने सभी वादों को निभाने में विफल रही है। महंगाई चरम पर है और किसान इस सरकार में बदहाल होता जा रहा है। डीजल, पेट्रोल और खाद्य सामग्रियों के दाम आसमान छू रहे हैं। जनता बदहाल होती जा रही है और भाजपा सरकार झूठे अपनी उपलब्धियों का बखान कर रही है। इस मौके पर पर सूर्यनाथ यादव, दर्शन सिंह पटेल, राम सिंह पटेल, जयराम सिंह, बृजेश यादव, अरविंद उर्फ गुड्डू, रविंद्र सिंह, धनंजय सिंह, सत्यनारायण, हारुन खानख् इंद्रदेव यादव आदि उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed