फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Government accused of dictatorial attitude, displeasure over low honorarium

Azamgarh News: सरकार पर लगाया तानाशाही रवैये का आरोप,कम मानदेय से नाराजगी

Wed, 06 Aug 2025 01:04 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 06 Aug 2025 01:04 AM IST
विज्ञापन
Government accused of dictatorial attitude, displeasure over low honorarium
धरने पर बैठकर नाराजगी जताते ​​शिक्षक अनुदेशक संघ के सदस्य - फोटो : samvad
प्रदेश सरकार की ओर से संचालित उच्च प्राथमिक विद्यालयों में कार्यरत अनुदेशक शिक्षकों ने सरकार पर तानाशाही रवैया अपनाने का आरोप लगाते हुए नाराजगी जाहिर की है। मंगलवार को अनुदेशक शिक्षक संघ रानी की सराय की बैठक ब्लॉक अध्यक्ष अमरजीत यादव की अध्यक्षता में हुई। जिसमें शिक्षकों की समस्याओं पर विस्तार से चर्चा की गई।
विज्ञापन

बैठक में अमरजीत यादव ने कहा कि सरकार ने अनुदेशक शिक्षकों को सम्मानजनक मानदेय देने का वादा कई बार किया, लेकिन आज तक कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया। उन्होंने बताया कि इस वर्ष 25 मई से 21 दिवसीय समर कैंप का आयोजन किया गया था, जिसमें अनुदेशक शिक्षकों एवं शिक्षा मित्रों को जिम्मेदारी दी गई थी और कैंप समाप्त होते ही भुगतान का आश्वासन दिया गया था। लेकिन भुगतान नहीं हुआ है। मिथिलेश यादव ने कहा कि नौ हजार रुपये के अल्प मानदेय में अनुदेशक शिक्षकों से बंधुआ मजदूरों की तरह काम लिया जा रहा है। शिक्षकों का कहना है कि इस स्थिति में वे आर्थिक, मानसिक और सामाजिक प्रताड़ना झेल रहे हैं और कई शिक्षक नौकरी छोड़ने पर विवश हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed