फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Goonda Act action against three associates of infamous Kuntu

कुख्यात कुंटू के तीन सहयोगियों के खिलाफ हुई गुंडा एक्ट की कार्रवाई

Thu, 16 Jun 2022 12:03 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 16 Jun 2022 12:03 AM IST
विज्ञापन
Goonda Act action against three associates of infamous Kuntu
आजमगढ़। कुख्यात अपराधी ध्रुव कुमार सिंह उर्फ कुंटू के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई जारी है। बुधवार को एसपी अनुराग आर्य के निर्देश पर कुंटू के तीन और सहयोगियों पर गुंडा एक्ट की कार्रवाई की गई। एसपी के निर्देश पर हुई इस कार्रवाई से कुंटू के सहयोगियों में खलबली मच गई है। पुलिस द्वारा कुख्यात कुंटू के जिन सहयोगियों पर गुंडा एक्ट लगाया गया है। उसमें सूर्य प्रकाश उर्फ घल्लर, फैसल खान व रवि प्रकाश यादव है। एसपी ने बताया कि सूर्यप्रकाश अपराधिक प्रवृति का है। तीन मई 2020 को सूर्य प्रकाश ने अपने साथियों के साथ खर्रारस्तीपुर एक बिजली का खंभा हटाने को लेकर विवाद हुआ था। जिसमें सूर्यप्रकाश ने फोन कर कुंटू से वादी मुकदमा हरिनाथ तिवारी को धमकी दिलाया था। वहीं फैसल खान ने दो जनवरी 2020 को अधिकारियों के सामने एक राय होकर वादी मुकदमा वसीम खान पुत्र कासिम निवासी अतरकच्छा के साथ मारपीट किया था। इतना ही नहीं 10 नवंबर 2020 को उसने मनरेगा में काम देने को लेकर कुंटू से फोन पर बात कराने के साथ ही धमकी दिलावाया था। तीसरे आरोपित रवि प्रकाश तिवारी ने वीडियो कॉलिंग कर खंभा हटाने को लेकर कुंटू से धमकी दिलायी थी। एसपी ने बताया कि तीनों शातिर किस्म के अपराधी है और कुंटू सिंह से लोगों को धमकी दिलाने का कार्य करते है। ऐसे में इनका जनता के बीच स्वतंत्र रहना उचित नहीं है। जिसके चलते ही इन तीनों शातिर अपराधियों पर गुंडा एक्ट के तहत कार्रवाई की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed