{"_id":"61f037dca3417f626c61b769","slug":"goods-worth-thousands-stolen-by-breaking-the-lock-of-two-shops-azamgarh-news-vns635455274","type":"story","status":"publish","title_hn":"दो दुकानों का ताला तोड़ कर हजारों का सामान चोरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दो दुकानों का ताला तोड़ कर हजारों का सामान चोरी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सगड़ी। जीयनपुर कोतवाली क्षेत्र के मठिया भुवना बाजार में सोमवार की रात दो दुकानों का चोरों ने ताला तोड़ कर हजारों का माल पार कर दिया। मंगलवार की सुबह घटना की जानकारी होने पर पीड़ितों ने पुलिस को सूचना दिया। लगातार दूसरे दिन भी थाना क्षेत्र में हुई चोरी की घटना से हड़कंप मच गया है।
जीयनपुर कोतवाली क्षेत्र के अहिरौली गांव निवासी संदीप पांडेय पुत्र रामअवध की मठिया भुवना बाजार में चप्पल व मोबाइल की दुकान है। सोमवार की रात वह अपनी दुकान बंद कर घर चले गए। देर रात अज्ञात चोर ताला तोड़ कर दुकान में घुसे और हजारों का सामान उठा ले गए। पीड़ित संदीप पांडेय के अनुसार लगभग तीस हजार का सामान चोर उठा ले गए है। वहीं बगल में स्थित विपिन राजभर पुत्र पुनवासी राजभर के डीजे की दुकान का ताला तोड़ चोर दो डीजे मशीन, चार साउंड, 10 चारपाई समेत लगभग 50 हजार का सामान पार कर दिया। सुबह आसपास के लोगों ने ताला टूटा देखा तो पीड़ित दुकानदारों को सूचना दी। पीड़ित दुकानदारों ने घटना के बाबत पुलिस को तहरीर दे दी है। जिस पर पहुंची पुलिस जांच पड़ताल में जुट गई है। लगातार दूसरे दिन हुई चोरी की घटना से लोगों में आक्रोश व्याप्त है। लोग पुलिस प्रशासन पर लापरवाही का आरोप लगा रहे है।