फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Goods worth lakhs crossed by breaking the lock of the warehouse

गोदाम का ताला तोड़ लाखों का माल किया पार

Sat, 02 Apr 2022 11:42 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 02 Apr 2022 11:42 PM IST
विज्ञापन
Goods worth lakhs crossed by breaking the lock of the warehouse
शहर के खत्रीटोला मुहल्ले में फोम के गद्दे आदि का कारोबार करने वाले एक व्यक्ति के गोदाम से चोरों ने लाखों का माल पार कर दिया है। कारोबारी अतलस पोखरा क्षेत्र में अपना गोदाम बना रखा था। शनिवार को कर्मचारी माल लेने पहुंचा तो गोदाम का ताला टूटा हुआ था। कारोबारी ने बदरका चौकी पर तहरीर दिया है।
विज्ञापन

शहर कोतवाली के बदरका फ्रेंडस कालोनी निवासी मो. कलीम पुत्र मो. इदरीश खत्रीटोला मुहल्ले में फोम के गद्दे आदि का कारोबार करता है। वह अतलस पोखरा क्षेत्र में अपना गोदाम बना रखा है। जहां लाखों का माल वह स्टोर किए हुए था। शनिवार को दिन में गोदाम से माल निकालने के लिए कर्मी पहुंचा तो ताला टूटा हुआ था। सूचना पर मो. कलीम भी मौके पर पहुंच गया। गोदाम का हाल देखने के बाद पीड़ित कारोबारी ने बताया कि चोर टीनशेड को हटा कर अंदर घुसे और फिर ताला तोड़ कर अंदर रखे 60 फोम के गद्दे के साथ ही 30 तकिया आदि उठा ले गए। पीड़ित ने घटना के बाबत बदरका पुलिस चौकी पर अज्ञात के खिलाफ तहरीर दे दिया है। पुलिस जांच पड़ताल में जुटी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed