फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Goods were broken first, then set fire

पहले सेंध काट उड़ाया माल, फिर लगा दी आग

Sun, 31 Jan 2021 12:29 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 31 Jan 2021 12:29 AM IST
विज्ञापन
Goods were broken first, then set fire
सरायमीर। थाना क्षेत्र के संजरपुर बाजार स्थित एक सराफा की दुकान में सेंध काट कर माल उड़ाने के बाद चोरों ने आग लगा दी तो वहीं बगल में स्थित एक दूसरी दुकान में भी सेंधमारी का प्रयास किया गया। घटना के बाबत पीड़ित दुकानदारों ने सरायमीर थाने में अज्ञात चोरों के खिलाफ तहरीर दी है। चोर कितना माल ले गए है, इसका आकलन नहीं हो सका है।
विज्ञापन

सरायमीर कस्बा के सोसाइटी मुहल्ला निवासी मिठाई लाल सेठ पुत्र कृपाशंकर सेठ व महाजनी टोला निवासी शिवा सोनी पुत्र रामेश्वर की संजयपुर बाजार में सराफा की दुकान है। दोनों की दुकान अगल-बगल ही स्थित है। शुक्रवार की रात अज्ञात चोर मिठाई लाल की दुकान में पीसे से सेंध काट कर अंदर घुसे और दुकान में मौजूद नकदी व जेवरात आदि समेट लिए। इसके बाद दुकान में आग लगा दिया। वहीं बगल में स्थित शिवा सोनी की दुकान में भी सेंधमारी का प्रयास किया गया लेकिन दीवार आरसीसी की होने के चलते चोर उसे कट नहीं सके। मिठाई लाल की दुकान में इससे पूर्व भी सात बार चोरी की घटनाएं हो चुकी है। इस बार चोरी के बाद आग लगा दिए जाने के चलते कितने की चोरी हुई है यह ज्ञात नहीं हो सका है। दोनों दुकानदारों ने घटना के बाबत सरायमीर थाने पर अज्ञात के खिलाफ तहरीर दे दिया है। पुलिस चोरी के बाद आग लगी दुकान को अपनी कस्टडी में ले लिया है। किसी को भी दुकान में आने-जाने नहीं दिया जा रहा है। फिंगरप्रिंट स्पेशलिस्ट के माध्यम से दुकान में रखे आलमारियों की जांच कराई जाएगी। इसके बाद उसे खोला जाएगा, तभी चोरी गए माल की सही जानकारी हो सकेगी। फिलहाल पुलिस मामले की जांच पड़ताल में जुटी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed