फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Gold medal winner Suraj was greeted by Kayastha Samaj

स्वर्ण पदक विजेता सूरज का कायस्थ समाज ने किया अभिनन्दन

Thu, 01 Apr 2021 11:10 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 01 Apr 2021 11:10 PM IST
विज्ञापन
Gold medal winner Suraj was greeted by Kayastha Samaj
अराजीबाग में विद्याधर श्रीवास्तव एडवोकेट के आवास पर कायस्थ समाज ने किया स्वर्ण पदक विजेता सूरज ? - फोटो : AZAMGARH
आजमगढ़। श्रीनगर के इंडोर स्पोर्ट्स कांप्लेक्स में आयोजित नेशनल पेंचक सिलाट चैंपियनशिप- 2021 के 85- 90 किलो भार वर्ग में स्वर्ण जीतने वाले सूरज प्रकाश श्रीवास्तव का कायस्थ समाज ने अभिनंदन किया। तमिलनाडु, कर्नाटक, महाराष्ट्र, जम्मू कश्मीर, पंजाब के खिलाड़ियों को परास्त कर सूरज ने स्वर्ण पदक जीतकर पूरे प्रदेश का नाम रोशन किया है। अराजीबाग में विद्याधर श्रीवास्तव ने माल्यार्पण कर स्वागत किया। विद्याधर श्रीवास्तव ने कहा कि सूरज प्रकाश श्रीवास्तव की इस उपलब्धि पर पूरा प्रदेश, जनपद व समस्त कायस्थ समाज गौरवान्वित महसूस कर रहा है। सूरज प्रकाश श्रीवास्तव ने कहा कि अपने जनपद व घर पर सम्मान मिलना बहुत गर्व का विषय है। आजमगढ़ के युवा खेलों में आगे बढ़े, खेल में युवाओं के लिए अपार संभावनाएं हैं। डॉ. भक्तवत्सल, हरिकेश विक्रम श्रीवास्तव, राजेन्द्र वर्मा रज्जन, राजेश मोहन श्रीवास्तव, जगदंबा प्रसाद श्रीवास्तव, मुनीश अस्थाना, मृगांक शेखर सिन्हा, गोपाल श्रीवास्तव, पद्मनाभ श्रीवास्तव, अवधेश श्रीवास्तव, अवनीश, देशदीपक श्रीवास्तव, केशव, देवेश श्रीवास्तव थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed