फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   God never wants to hurt his devotees

ईश्वर कभी नहीं चाहता अपने भक्तों का अहित

Sun, 21 Mar 2021 11:16 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 21 Mar 2021 11:16 PM IST
विज्ञापन
God never wants to hurt his devotees
आजमगढ़। नगर के सटे भवनाथ मंदिर परिसर में चल रही संगीतमयी श्रीराम कथा और ज्ञान यज्ञ के चौथे दिन प्रेममूर्ति संत सर्वेश जी महाराज ने शनिवार को जीवन मूल्यों की व्याख्या की। उन्होंने लोगों को अच्छे कार्य करने के लिए प्रेरित किया।
विज्ञापन

सर्वेश महराज ने कहा कि भगवान जो भी करते हैं सदा अच्छे के लिए ही करते हैं। वह जो भी कार्य करते हैं भक्तों के हित में ही करते हैं। ईश्वर कभी भी अपने भक्तों का अहित नहीं चाहते वह सदा अपने भक्तों को स्वस्थ व प्रसन्न देखना चाहते हैं। जीवन मरण जस अपजस सब प्रभु के हाथ में है। प्रभु की इच्छा के बिना पत्ता भी नहीं हिलता। आगे उन्होंने कहा कि मनुष्य का तन पुण्य आत्मा को ही मिलता है लेकिन मनुष्य इस जीवन का मूल्य समझ नहीं पाता। वह व्यर्थ के कामों में अपने जीवन को गंवा देता है। मानव जीवन अगर आपको मिला है तो आप प्रभु कि भक्ति, चिंतन और पूजन में लगाएं। उन्होंने कथा में जालंधर वध व जय विजय को मिले श्राप तथा रावण द्वारा किए गए तप की कथा को विस्तार पूर्वक सुनाया। इस मौके पर अतरौलिया विधायक डा. संग्राम यादव, प्रमुख बलवंत यादव, डा. जेएन सिंह, विपिन सिंह डब्बू, अनिल सिंह, मेटा सिंह, राजेश रंजन, अरुण सिंह अनाड़ी आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed